{"_id":"8bbdf732c07b5f6021ba7dcb027153ff","slug":"sangam-express-passengers-on-two-hour-stay-furore-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगम एक्सप्रेस के दो घंटे रुकने पर यात्रियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगम एक्सप्रेस के दो घंटे रुकने पर यात्रियों का हंगामा
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर।
Updated Wed, 27 May 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-हावड़ा रूट के अटसरायं व सिराथू रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार को मूरी एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से मंगलवार को भी अप लाइन बाधित रही।
विज्ञापन
जिससे अप लाइन के हजारों यात्री परेशान रहे। बहाल हुई डाउन लाइन की ट्रेनों को आदर्श रेलवे स्टेशन में 25 से 30 मिनट तक रोका गया। संगम एक्सप्रेस करीब दो घंटे रोके जाने से नाराज यात्रियों ने जमकर हंगामा काटा। इसके बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन
राउरकेला से जम्मूतवी जा रही 18101 मूरी एक्सप्रेस इलाहाबाद से सोमवार दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर रवाना हुई थी, जो कौशांबी के उक्त स्टेशनों के बीच पटरी से नौ डिब्बे उतरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। अप और डाउन लाइन की ट्रेनें रोक दी गई थीं।
विज्ञापन
जिस पर यात्रियों ने आदर्श रेलवे स्टेशन में हंगामा काटा था। मंगलवार को भी हादसे का असर दोपहर तक रहा। अप लाइन में फर्राटा भरने वाली ट्रेनें न चलने से आदर्श रेलवे स्टेशन से अपने गंतव्य तक पहुंचने वाले यात्रियों को निराश होना पड़ा।
आदर्श रेलवे स्टेशन से फतेहपुर से कानपुर के लिए केवल पैंसेजर ट्रेन ही जा सकी। उधर, बहाल हुए डाउन ट्रैक में चलने वाली रीवा एक्सप्रेस, मथुरा एक्सप्रेस, जोधपुर-हावड़ा जैसी ट्रेनों के आदर्श रेलवे स्टेशन मेें 25-30 मिनट रोेके जाने से मुसाफिरों की भीड़ रही।
पानी के लिए स्टैंडपोस्टों व वाटर कूलरों पर मारामारी रही। सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर स्टेशन मेें रुकी संगम एक्सप्रेस मेें सवार यात्री सबसे ज्यादा हलाकान दिखाई दिए। इस ट्रेन के डेढ़ घंटे के बाद भी न चलने से कूपे में सवार यात्री गर्मी से उबल पड़े।
यह उबाल गुस्से के रूप में फूट पड़ा। यात्रियों के हंगामा काटने पर ट्रेन को इस स्टेशन से 12 बजकर 42 मिनट पर रवाना किया गया। रेलवे टीआई नवीन बाबू ने बताया कि अप लाइन बहाल करने का प्रयास जारी है। शाम तक अप लाइन साफ हो सकती है।