फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   samman

असगर का नाटक महाबली व्यास सम्मान के लिए नामित

Fri, 10 Dec 2021 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
samman
हसवा। हिंदी साहित्य में उपन्यास, नाटक, संस्मरण, कहानियों के माध्यम से जिले का गौरव बढ़ाने वाले असगर वजाहत को तुलसीदास पर आधारित नाटक महाबली में व्यास सम्मान के लिए नामित किया गया है। इसके लिए उन्हें केके बिरला फाउंडेशन की ओर से चार लाख रुपए नकद, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न भेंट किया जाएगा। खास बात यह है कि इस नाटक का पाठ फतेहपुर के पवित्र स्थल ओम घाट पर हो चुका है।
विज्ञापन

कवि एवं शायर शिवशरण बंधु हथगामी ने बताया कि वर्ष 2021 के व्यास सम्मान के लिए लेखक डॉ. असगर वजाहत के नाटक महाबली को चुना गया है। रामचरित मानस के रचयिता तुलसीदास पर आधारित इस पुस्तक का प्रकाशन 2019 में हुआ था। फतेहपुर में इस नाटक के विषय में परिचर्चा भी हो चुकी है। पुरस्कार के लिए स्वामी विज्ञानानंद जी, जिले के साहित्यकार जफर इकबाल जफर, डॉ. ओम प्रकाश अवस्थी, कमर सिद्दीकी, शिव शरण सिंह चौहान अंशुमाली, राम लखन सिंह परिहार प्रांजल, डॉ. वारिस अंसारी, प्रेम नंदन, जमाल अहमद, राज फतेहपुरी, शिवम हथगामी, केके त्रिपाठी, सैयद अब्दुल्लाह जाफरी, जरगाम साहब, राजेंद्र साहू, शिवसिंह सागर और वसीक सनम ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन

केके बिरला फाउंडेशन के दूसरे सबसे प्रतिष्ठित व्यास सम्मान के लिए नामित किया गया नाटक महाकवि तुलसीदास पर आधारित है। लेखक असगर वजाहत ने बताया की यह नाटक तुलसीदास और उनके महाकाव्य रामचरितमानस के आधार पर लिखा गया है। तुलसीदास के समय रामकथा केवल संस्कृत भाषा में उपलब्ध थी। तुलसीदास ने रामकथा को लोकप्रिय बनाने के लिए उसे जन भाषा अवधी में लिखने का बीड़ा उठाया और संस्कृत से अवधी भाषा में रामकथा का वर्णन करने का कुछ लोगों ने विरोध भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed