फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Salon worker's body found hanging

Fatehpur News: सैलून कर्मी का फंदे से लटका मिला शव

Fri, 24 Apr 2026 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Salon worker's body found hanging
फाइल फोटो-08-राहुल। स्रोत परिजन
गाजीपुर। घर से करीब 500 मीटर दूर बृहस्पतिवार रात सैलून कर्मी का शव फंदे से लटका मिला। जानकारी पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कस्बा भिटार मोहल्ला निवासी राहुल रैदास (18) गांव किनारे एक सैलून की दुकान में कारीगर था। घर से वह सुबह काम पर दुकान गया था। शाम को दुकान से घर पहुंचा और फिर बाहर निकल गया। वह रात को घर नहीं पहुंचा।

परिजन ने उसकी तलाश की। घर से 500 मीटर दूर राहुल का शव बबूल के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से फंदा काटकर शव को नीचे उतारा।
पिता कल्लू रैदास ने बताया कि राहुल की शादी तय हो चुकी थी। वरीक्षा 27 अप्रैल को थी। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि परिजन और ग्रामीणों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

फाइल फोटो-08-राहुल। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-08-राहुल। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed