फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Sagaat on the festival: trains received for the district for Mumbai and Dehradun

े्योहार पर सौगात: मुंबई और देहरादून के लिए जिले को मिलीं ट्रेनें

Wed, 11 Nov 2020 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Sagaat on the festival: trains received for the district for Mumbai and Dehradun
फतेहपुर रेलवे स्टेशन - फोटो : FATEHPUR
दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर रेलवे ने दो और ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। प्रयागराज से देहरादून तक जाने वाली स्पेशल ट्रेन का संचालन बुधवार रात शुरू हो गया है। जबकि मुंबई तक जाने वाली ट्रेन का संचालन गुरुवार से होगा।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे ने बुधवार से 04113 संगम लिंक एक्सप्रेस का संचालन शुरू कर दिया। यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन से बुधवार शाम सात बजकर 40 मिनट पर देहरादून के लिए छूटेगी।
विज्ञापन

जिसके फतेहपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने का समय रात 10 बजकर 10 मिनट रहा। इस गाड़ी से देहरादून जाने के लिए सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को यात्रा की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा रेलवे ने मुंबई के लिए स्थानीय यात्रियों को एक और गाड़ी उपलब्ध कराई है। 04153 नंबर की यह स्पेशल ट्रेन कानपुर से बांद्रा जाएगी।
यह ट्रेन फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर रुकेगी। स्टेशन अधीक्षक आरके सिंह ने बताया कि बांद्रा (मुंबई) तक जाने वाले यात्री सोमवार और गुरुवार को इस गाड़ी में सफर कर सकेंगे।
कोरोना के चलते लॉकडाउन के दौरान थमा रहा रेलवे का पहिया अब पटरी पर लौट रहा है। अनलॉक में यात्रियों की तादाद बढ़ने के साथ ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाई जाने लगी है। कई स्पेशल ट्रेन चलाकर राहत दी गई है। हालांकि अभी केवल आरक्षण श्रेणी की यात्रा ही की जा सकती है।

अभी तक फतेहपुर रेलवे स्टेशन से 05004 चौरीचौरा एक्सप्रेस, 02417 प्रयागराज एक्सप्रेस, 05441 कामाख्या एक्सप्रेस, 02801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, 24027 रीवा एक्सप्रेस, 02403 प्रयागराज- मथुरा एक्सप्रेस, 2815 नंदन कानन एक्सप्रेस, 02387 हावड़ा-जोधपुर व 02385 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस और 04151 मुंबई एक्सप्रेस का संचालन हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed