फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   sadak haadase mein shaadee se laut rahe chaacha-bhateeje kee maut

सड़क हादसे में शादी से लौट रहे चाचा-भतीजे की मौत

Thu, 02 Jul 2020 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
sadak haadase mein shaadee se laut rahe chaacha-bhateeje kee maut
मोर्चरी हाउस में गमगीन बैठे मृतक के परिजन। - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे को मंगलवार रात किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। रास्ते में दोनों की मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

असोथर थाना क्षेत्र के छीतमपुर के आकूपुर गांव निवासी सूरजबली का बेटा अजय (32) और स्वर्गीय सिद्धगोपाल का बेटा पिंटू (25) बाइक से मंगलवार शाम दो रिश्तेदारों के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए थे। पिंटू अजय का पारिवारिक चाचा लगता है। दोनों पहले पिंटू की फुफेरी बहन की बरात में शामिल होने कोड़रपुर गांव गए थे। इसके बाद अजय के फुफेरे भाई की बरात में खागा के सवत में शामिल होने पहुंचे। दोनों सवत से रात को लौट रहे थे।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के पास बाइक सवारों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। इनके पास से पुलिस को मोबाइल मिला है। इससे परिजनों को सूचना दी गई। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि परिवार में अजय सबसे बड़ा था। वह लुधियाना में होजरी की फैक्टरी में काम करता था। लॉकडाउन में घर लौटा था। पिता, मां जगरनिया, पत्नी साधना का हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय से छोटे दो भाई संतलाल, पवन कुमार हैं। तीन बच्चे अजीत, अनामिका, रोशनी हैं। उधर, पिंटू के परिवार में मां-पिता की मौत हो चुकी है। तीन बड़े भाई छेदीलाल, शिवप्रसाद, राजकुमार हैं। थानेदार विनोद कुमार ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। हादसा करने वाले वाहन की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed