फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   sabhasadoo ka sapath grahan

लॉकडाउन में बने सभासद, अनलॉक होने के बाद कि शपथ ग्रहण

Sat, 13 Jun 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
sabhasadoo ka sapath grahan
हसवा पीएचसी से एंबुलेंश में संदिग्ध को क्वारंटाइन सेंटर भेजती मेडिकल टीम - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। लॉकडाउन के दौरान सरकार की ओर से नामित किए गए सभासदों का शपथ ग्रहण कराया गया। शुक्रवार को जनपद की बहुआ, जहानाबाद और बिंदकी नगर निकायो में नामित सभासदों को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के साथ सभी ने अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्य कराने के लिए पालिक बोर्ड के अन्य सदस्यों को आश्वस्त किया।
विज्ञापन

जिम्मेदारी निभाएं सभासद- एसडीएम
जहानाबाद। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में शासन से नामित सभासदों राजेश बाजपेई, सतीश चंद्र गुप्ता,व रेशमा बाल्मीकि को पद एवं गोपनीयता की शपथ उपजिलाधिकारी बिंदकी प्रहलाद सिंह ने दिलाई। शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने तथा नगर पंचायत प्रशासन के साथ मिलकर विकास कराने की सीख देते हुए एसडीएम ने कहा कि सरकार की कसौटी पर खरा उतरना सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। इस मौके पर प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहम्मद आरिफ उर्फ गुड्डू सेठ, जिला कारागार मंत्री प्रतिनिधि कैलाश शर्मा, अधिशासी अधिकारी कुलवंत सिंह, स्थानीय निकाय जिलाध्यक्ष जय सिंह सेंगर, लिपिक राघवेंद्र सिंह, सभासद इंद्रपाल गुप्ता, रिजवान, लल्लू बाजपेई, प्रवक्ता श्री गोपाल शुक्ला, प्रदीप दुबे सहित सभासद एवं संभ्रांत लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

......
एसडीएम खागा ने दिलाई शपथ
हथगाम। एसडीएम खागा विजय शंकर तिवारी ने शासन से नामित सभासद अनिल कुमार शुक्ल, महेश कुमार साहू मुन्ना एवं शांति देवी निर्मल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उप जिलाधिकारी विजय शंकर तिवारी ने इस मौके पर कहा कि उन्हें भरोसा है कि नामित सभासद निर्वाचित सभासदों के साथ मिलकर विकास को एक नया आयाम देंगे। अधिशासी अधिकारी मोहकिनी केसरवानी एवं चेयरमैन फूल सिंह पासवान ने नामित सभासदों को बधाई दी । इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजन जायसवाल, महामंत्री विजय वाजपेई,वरिष्ठ नेता गनेशी लाल साहू,प्रबंधक गणेश शंकर विद्यार्थी इंटर कॉलेज देवेंद्र अग्निहोत्री,आगेंद्र साहू रानू,पंकज द्विवेदी,अश्वनी कुमार अग्निहोत्री, मो. खुशनूर,आशू तिवारी, मनोज सिंह आदि के अलावा सभासद अंजनी किशोर बाजपेई उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........
शासन से नामित सभासदों का शपथ ग्रहण सम्पन्न
बहुआ। नगर पंचायत बहुआ में नामित सभासदों को शपथ ग्रहण कराया गया। जिसमें एसडीएम प्रमोद झा ने सभी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण में सदर विधायक विक्रम सिंह भी पहुंचे। इस मौके पर चेयरमैन राजेश सिंह गौतम ने सभी का माला पहनाकर स्वागत किया। सदर विधायक विक्रम सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी को गिले शिकवे भूलकर विकास कार्यों में सहयोग करने व नगर पंचायत बहुआ को एक नया आयाम देने की बात कही। इस मौके पर चेयरमैन राजेश सिंह गौतम, ईओ राजकुमार,अनिल शुक्ला, रूप नारायण सहित तमाम भाजपा नेता कार्यकर्ता, व नगर पंचायत के सभी सभासद व कर्मचारी उपस्थित रहे।

बढ़ता जा रहा है विवाद
जहानाबाद।कस्बा कोड़ा जहानाबाद के मुहल्ला कटरा चुनपुज गली में नगर पंचायत के खरंजे में चरई बनाने का विवाद गर्माता जा रहा है। प्रार्थी टाउन के चक्कर पर चक्कर काट रहा है कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वार्ड नंबर 4 कटरा चुनपुज में स्व. फैयाज खाञं के मकान से सटा हुआ नगर पंचायत ने खरंजा निर्माण कराया था। इसी खरंजे पर मोहल्ले के जगदीश नेसनवरों की चरई नांदी बना रखी है। जिससे निकलने का रास्ता बंद हो गया है। विवादित जगह को नगर पंचायत प्रतिनिधि आरिफ उर्फ गुड्डू सेठ ने। जाकर,जगह का मुआयना कर नगर पंचायत में कार्यरत राघवेंद्र सिंह को आदेशित किया कि इसकी पूर्णतया जांच कर दोनों पक्षों के हक में न्याय हो सके। आज लगभग 11 दिन होने के बाद दोबारा एसडीएम से शिकायत की गई है।

जहानाबाद नामित सभासदों के शपथ ग्रहण में मौजूद एसडीएम व अन्य

जहानाबाद नामित सभासदों के शपथ ग्रहण में मौजूद एसडीएम व अन्य- फोटो : FATEHPUR

हथगाम में नामित सभासदों को शपथ दिलाते एसडीएम

हथगाम में नामित सभासदों को शपथ दिलाते एसडीएम- फोटो : FATEHPUR

बहुआ में शपथ के बाद नामित सभा के साथ खड़े सदर विधायक, चेयरमैन एवं एसडीएम

बहुआ में शपथ के बाद नामित सभा के साथ खड़े सदर विधायक, चेयरमैन एवं एसडीएम- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed