फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Running heavy vehicle, finding day jam

दौड़ रहे भारी वाहन, लग रहा दिन भर जाम

Wed, 29 Jun 2016 01:56 AM IST
अमर उजाला/फतेहपुर
अमर उजाला/फतेहपुर Updated Wed, 29 Jun 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
Running heavy vehicle, finding day jam
रेलवे क्रासिंग के पास लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
भारी वाहनों के आवागमन से रेलवे क्रासिंग के दोनाें ओर जाम की समस्या नासूर बनी है। पुलिस प्रशासन ने दिन में भारी वाहनों के आवाजाही पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद भारी वाहनों का आवागमन बदस्तूर जारी है, जबकि पुलिस पिकेट ड्यूटी रहती है।
विज्ञापन


 
सप्ताहभर पहले जाम की समस्या दूर करने के लिए एसपी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर पुलिस रोड मैप तैयार कर सुबह आठ से रात आठ बजे तक भारी वाहनों पर नो इंट्री लगा दी थी। जीटी रोड पर तो प्रतिबंध का असर नजर आ रहा है।
विज्ञापन


रेलवे क्रासिंग, किशनपुर रोड पर भारी वाहनों का आना जाना बदस्तूर जारी है। इससे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या ज्यों की त्यों बनी है। उमस भरी गर्मी से जाम में फंसे वाहनों की सवारियां बेहाल हो जाती है। छोटे-छोटे बच्चे तो रोने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



राहगीर रामू, मिथलेश, राजकु मार, नरेंद्र सिंह, राम प्रकाश ने बताया कि प्रतिदिन लगने वाले इस जाम की समस्या से निजात नहीं मिल रहा है। जाम में दोपहिया वाहन लेकर और पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। कोतवाल शरीफ खान ने बताया कि रेलवे क्रासिंग का गेट बंद होने पर दोनों ओर वाहन खडे़ हो जाते हैं, जिससे जाम लग जाता है, जो खुलते के कुछ देर बाद ही हट जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed