{"_id":"57e6ccc74f1c1b3b5aa82a5c","slug":"rss-is-a-crime-jagdeo","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस कराता है अपराध: जगदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस कराता है अपराध: जगदेव
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Sun, 25 Sep 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री जगदेव सिंह यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। श्रम संविदा कल्याण बोर्ड के चेयरमैन जगदेव सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रदेश सरकार को बदनाम कराने के लिए अपराधिक घटनाएं कराता है। इसके बावजूद नेशनल क्राइम ब्यूरो की रिपोर्ट में अपराधों के मामले में प्रदेश का 24वां स्थान है, जबकि भाजपा शासित राज्य दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। ऐसी हालत में साफ है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था काफी अच्छी है।
विज्ञापन
दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने शनिवार को लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सपा विधानसभा चुनाव 2017 मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव के नेतृत्व में ही लडे़गी। अखिलेश सिंह की मुख्यमंत्री के रूप में छवि अब तक सभी मुख्यमंत्रियों साफ सुथरी है। उन्होंने खराब छवि वाले 13 मंत्रियों को बर्खास्त कर अपनी ईमानदारी का ठोस सबूत पेश किया है। उन्होंने कहा कि सपा के अलावा अन्य किसी भी पार्टी में स्वच्छ छवि वाला ऐसा कोई नेता नहीं है, जिसे मुख्यमंत्री के रूप में पेशकर विधानसभा चुनाव लड़ा जा सके। आरोप लगाया कि भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी अपराधी किस्म के व्यक्ति को सौंपी है।
विज्ञापन
बसपा में मुख्यमंत्री पद की दावेदार की भ्रष्टाचारी पूर्ण नीति किसी भी छिपी नहीं है। कांग्रेस ने दिल्ली की राजनीति करने वाले नेता को प्रदेश के मुख्यमंत्री की लाइन खड़ा किया है, जिसका यहां पर कोई अस्तित्व नहीं है। उन्होंने कहा कि जिले में अब तक 40 हजार मजदूरों का पंजीकरण कर लाभान्वित कराया जा रहा है। साठ साल से अधिक उम्र के 10 श्रमिकों को एक हजार रुपये मासिक पेंशन देने का काम उनकी सरकार ने किया है।
विज्ञापन