{"_id":"61db300621956e08a83cb881","slug":"rough-patching-of-roads-in-84-hours-of-drizzle-fatehpur-news-knp674472712","type":"story","status":"publish","title_hn":"84 घंटे की रिमझिम बारिश में सड़कों की उखड़ी पैचिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
84 घंटे की रिमझिम बारिश में सड़कों की उखड़ी पैचिंग
विज्ञापन
फतेहपुर। चार दिन से हो रही बारिश ने शहर की सड़कों की हालत बिगाड़ दी है। दो माह पूर्व 32 लाख रुपये से कराया गया पैच वर्क पूरी तरह उखड़ गया है। इससे सड़कें फिर गड्ढा युक्त हो गई हैं। गड्ढों में बारिश का पानी भरने से आवागमन में दिक्कत हो रही है।
नगर पालिका ने शहर की 10 प्रमुख सड़कों का पैच वर्क कराया था। इसमें 32 लाख रुपये खर्च हुए थे। काम नवंबर महीने के अंत में पूरा हुआ। काम पूरा होने के करीब 40 दिन बाद बारिश हो गई। नासिरपीर रोड, स्टेशन रोड, शादीपुर क्रासिंग से जिला अस्पताल रोड में नहर कालोनी के सामने कई स्थान पर हुए पैच वर्क उखड़ गए हैं।
यह सड़कें तो बानगी के तौर हैं। पैच वर्क कराई गईं सभी सड़कों की कमोबेश यही हालत है। रिमझिम बारिश में जब पैच वर्क की यह हालत है, तो अधिक बारिश होने पर क्या दशा होगी, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। खास बात तो यह है यह है कि अभी बारिश का सिलसिला चल रहा है। अगर बारिश नहीं थमी तो सड़कों की हालत और अधिक दयनीय होनी तय है।
विज्ञापन
नगर पालिका के अवर अभियंता (सिविल) अमित जायसवाल ने बताया कि अधिक समय तक पानी रुकने पर डामर उखड़ जाता है। कई दिन से लगातार बारिश होने के कारण डामर बह गया है। इससे पैच वर्क वाले स्थानों पर गिट्टियां दिखने लगी हैं। पैच वर्क के मैटेरियल की गुणवत्ता पर सवाल नहीं उठाया जा सकता है।