फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   robbers,police encounter,inter distrit,arrest,fathepur news

अंर्तजनपदीय लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sun, 21 Feb 2021 07:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
robbers,police encounter,inter distrit,arrest,fathepur news
धाता थाने में पुलिस हिरासत में आरोपी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
धाता। क्षेत्र में बाइक चोरी व लूट करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने रविवार सुबह मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो बाइक, लूट का मोबाइल, तीन तमंचे व कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक धाता वीरेंद्र सिंह टीम के साथ रविवार सुबह हिनौता बाईपास गोढ़वापर तिराहे पर थे। उन्हें सूचना मिली कि यहां से तीन लुटेरे निकलने वाले है।
विज्ञापन

इस दौरान दो बाइक पर तीन सवार आते दिखे, तो पुलिस ने उन्हें घेरा लिया। यह देख बाइक सवारों ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने किसी तरह तीनों को पकड़ा।
इनकी पहचान मोहम्मद इरफान व पप्पू निवासी इजूरा बुजुर्ग थाना सुल्तानपुर घोष और इरशाद निवासी ऊंचाहार निकट जाबरा मस्जिद रायबरेली के रूप में हुई।
उनके पास से लूट का एक मोबाइल व चोरी की दो बाइकें बरामद हुई। बरामद मोबाइल 18 फरवरी की रात गलहरा पुलिया के पास कौशांबी के एक युवक से लूटा गया था।
आरोपियों के खिलाफ रायबरेली, कौशांबी, जिले के खखरेरू, शहर कोतवाली, धाता थाने में लूटपाट के मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
गैंग कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा था और फिर वारदात करने लगा। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed