फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Roads filled with one foot water due to light rain

Fatehpur News: हल्की सी बारिश में रास्तों में भरा एक फीट पानी

Mon, 19 Aug 2024 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Roads filled with one foot water due to light rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। थोड़ी सी बारिश में ही शहर के मुख्य मार्गों पर जलभराव हो गया। ऐसा ही नजारा सोमवार को ज्वालागंज, रानी कॉलोनी और खलील नगर में देखने को मिला। यहां हल्की बारिश के बाद रास्तों में पानी भर गया और नालियों का पानी सड़क पर बहने लगा।

नगर पालिका अक्सर यह दावा करता है कि बारिश के मौसम से पहले ही शहर के नाले-नालियों की सफाई करा दी गई है, लेकिन हकीकत कुछ अलग है। यहां थोड़ी सी बारिश में ही जलजमाव की स्थिति बन जाती है। सोमवार को इसकी एक बानगी देखने को मिली। यहां हल्की बारिश के बाद कोतवाली और सदाशिव पैलेस के बीच मुख्य मार्ग पर एक फीट पानी भर गया। इसके अलावा रानी कॉलोनी और खलील नगर में जलभराव हो गया। इतना ही नहीं, नालियों का गंदा पानी भी उफनाकर सड़क के ऊपर बहने लगा। बारिश के बाद करीब एक घंटे तक यह पानी सड़कों पर रहा। तेज बारिश में शहर के हालात और खराब हो सकते हैं।
विज्ञापन


बारिश के दौरान आधे घंटे में पानी निकल जाता है। पुलिया चोक व पानी भराव होने की टीम निगरानी करती रहती है। कहीं समस्या आने पर कर्मी तत्काल पहुंचकर समाधान निकलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार मौर्य, अध्यक्ष, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed