फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   road

नाला बनकर तैयार हुआ लेकिन नहीं बनी रोड

Mon, 13 Jul 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
road
नाला निर्माण के बाद नई बाजार उत्तरी में सड़क की दुर्दशा - फोटो : FATEHPUR
खागा। वार्ड चार जनहितकारी कालेज गेट के पास से बन रहा नाला तैयार हो गया है। छुटपुट चीजें बाकी हैं जो पूरी की जा रही हैं। मगर, नाले को बनाने में सड़क की जो दुर्दशा हुई है, उस पर अभी तक किसी का ध्यान नहीं गया है। जरा सी बरसात में सड़क पूरी तरह से पानी से भर जाती है।
विज्ञापन

नगर पंचायत खागा ने चार महीने पहले नई बाजार उत्तरी में नौबस्ता रोड पुलिया से वीरेंद्र के मकान तक 200 मीटर नाला निर्माण का टेंडर जारी किया था। ठेकेदार भोला सिंह ने 13 लाख रुपये से इसे बनवाया। अब नाला बनकर तैयार हो चुका है।
विज्ञापन

नाला की खुदाई करते समय 200 मीटर आरसीसी सड़क की दुर्दशा हो गई थी। मलबा रोड पर ही डाला गया। यह मलबा अब लोगों के लिए मुसीबत बन चुका है। मलबे के कारण रोड खराब हो चुकी है और बारिश होते ही यहां से लोगों का निकलना बंद हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना इस सड़क पर लोग चुटहिल हो रहे है। मुख्य सड़क नौबस्ता रोड से लिंक होने कारण यह सड़क भी आवागमन का मुख्य जरिया है लेकिन अभी तक इस सड़क के बारे में कोई विचार नहीं किया गया है।
ईओ लालचंद्र मौर्य ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर जल्द ही कदम उठाया जाएगा। अभी सड़क निर्माण का टेंडर नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed