फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   road

एसडीएम ने सड़क खोदवाकर लिया नमूना

Tue, 26 Nov 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
road
फतेहपुर। लोक निर्माण विभाग की ओर से बनवाए जा रहे संपर्क मार्गों की गुणवत्ता देखने के लिए जांच कमेटी मौके पर पहुंची। जिलाधिकारी संजीव सिंह के निर्देश पर गठित हुई तीन सदस्यीय टीम ने डेंडासई से कौशांबी जनपद के बार्डर तक और उसरैना लाल पुरवा से हीरामनपुर संपर्क मार्ग का निरीक्षण किया। सड़क खोदवाकर निर्माण में प्रयोग हुई सामग्री का नमूना कई जगह लिया गया।
विज्ञापन

बीते 21 नवंबर को जिलाधिकारी ने इन मार्गों की पड़ताल के लिए जांच कमेटी गठित की थी। उन्होंने अपर उपजिलाधिकारी आशीष कुमार यादव, अधिशासी अभियंता आरईएस नीरज कुमार और सहायक अभियंता डीआरडीए वीरभान सिंह को नामित किया था। सोमवार की दोपहर यह टीम दोनों संपर्क मार्गों का निरीक्षण करने पहुंची। टीम ने सबसे पहले 96.64 लाख रुपयों की लागत से बन रहे डेंडासई से सुल्तानपुर होते हुए कौशांबी जनपद को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग का निरीक्षण किया। यहां टीम पहुंची तो सिर्फ गिट्टियां ही बिछी थीं और काम अभी तक शुरू ही नहीं हुआ था। इसके बाद टीम 118.05 लाख रुपयों की लागत से बन रही उसरैना लाल पुरवा होते हुए हीरामनपुर संपर्क मार्ग की पड़ताल करने पहुंची। यहां टीम ने सड़क खोदवाकर निर्माण में प्रयोग की गई सामग्री का नमूना लिया। जांच कर रहे सहायक अभियंता डीआरडीए वीरभान सिंह ने बताया कि नमूने को लैब भेजकर स्टीमेट में दी हुई गुणवत्ता के साथ मिलान किया जाएगा। रिपोर्ट आ जाने के बाद जिलाधिकारी के समक्ष जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। अग्रिम निर्णय जिलाधिकारी के स्तर से ही लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed