{"_id":"58b1dacd4f1c1b485cb236c3","slug":"road-accidents-snatched-three-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों ने छीन लीं तीन जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों ने छीन लीं तीन जिंदगी
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sun, 26 Feb 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
पीएचसी में बड़ी बेटी के साथ बदहवास मां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों ने छीन लीं तीन जिंदगी
फतेहपुर। जिले में शुक्रवार देर रात और शनिवार को सड़क हादसों में तीन लोगों की जिंदगी चली गई। कई घायल भी हुए हैं। इलाकाई लोगों व पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
फोटो संख्या एवं परिचय
जिले की कानपुर सीमा छिवली पुल पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। बस के पहिये से कुचल जाने से कीर्ति रानी उर्फ शैली (12) की मौत हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में लेने के बाद रिपोर्ट दर्ज की। चालक भाग निकला।
कीर्तिरानी उर्फ शैली औंग थाना क्षेत्र के मायारामखेड़ा गांव निवासी रामबरन रैदास की बेटी थी। रामबरन प्राथमिक विद्यालय में टीचर हैं। वह पहले गांव के प्रधान भी रह चुके हैं। महाशिवरात्रि के मौके पर सरसौल शिव मंदिर परिवार संग दर्शन करने जा रहे थे। उन्होंने बेटे आर्यन (5) को बाइक में आगे पत्नी नीता को बीच और शैली को सबसे पीछे बैठाया था। छिवली नदी के पुल पार करते समय कानपुर की ओर जा रही फतेहपुर डिपो की बस ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक से छिटककर शैली पहियों के नीचे आ गई। दुर्घटना की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल दंपति और बच्चे को पीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
घटनास्थल के पास रुकी रोडवेज बस को पुलिस ने पकड़ लिया। चालक भाग चुका था। पुलिस ने बस कंडक्टर को हिरासत में लिया है। मां नीता बेटी की मौत पर बदहवास थी। परिजनों ने बताया कि रामआसरे बालिका इंटर कालेज औंग में शैली कक्षा छह की छात्रा थी। उसकी एक बड़ी बहन जूली है। दुर्घटना में घायल दंपति को व आर्यन को प्राथमिक इलाज कर डाक्टरों ने घर जाने दिया है। एसओ संजय सिंह ने बताया कि बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। बस चालक की तलाश की जा रही है।
बताया जाता है कि छिवली नदी हाईवे के पास कुछ पुलिसकर्मी मवेशियों से लदे ट्रकों से वसूली करते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक , लक्ष्मी काटसिन मिल के पास दुर्घटना के वक्त एक पुलिस की गाड़ी थी। पुलिसकर्मी ट्रकों को रोक रहे थे। जानवर लदे ट्रक के न रोकने पर पुलिस ने पीछा किया। ट्रक चालक कानपुर की ओर रोडवेज बस को ओवरटेक करने लगा। तभी रोडवेज चालक ने ट्रक से भिड़ंत बचाने की कोशिश में बाएं साइड काटा। इसकी चपेट में बाइक सवार परिवार आ गया। दूसरी ओर एसओ संजय सिंह का कहना है कि पुलिस सुबह के वक्त हाईवे पर नहीं थी।
-
सदर कोतवाली क्षेत्र के कसेरुवा गांव से गुजरी नहर में शनिवार सुबह ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में किसान चचेरे भाइयों में एक की नहर में ट्रैक्टर के नीचे दब जाने से मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।
कसेरूवा गांव के किसान कमल किशोर (40) चचेरे भाई मनोज यादव के ट्रैक्टर ट्राली से लाही के बोझ घर ला रहे थे। दूसरे चक्कर में बोझ के साथ इंजन भी ट्राली पर रख लिया था। गांव के मोड़ पर ट्रैक्टर पहुंचा था। तभी लोड के कारण ट्राली का संतुलन बिगड़ गया। चालक मनोज किसी तरह ट्रैक्टर की स्टेयरिंग छोड़कर कूद गया। कमल कूदने लगा तो उसका पैर ट्रैक्टर में फंस गया। वह ट्रैक्टर ट्राली समेत नहर में जा गिरा। मनोज की चीख पुकार सुनकर परिजन व ग्रामीण पहुंचे। उनकी कड़ी के मशक्कत ट्रैक्टर के नीचे दबे कमल किशोर को बाहर निकाला जा सका। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
हादसा-3
किराना व्यापारी की सड़क हादसे में मौत
हेलमेट लगाए होता तो शायद बच जाती जान
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली के क्षेत्र के बरेठर गांव के पास बाइक सवार बालकिशन रैदास (35) को शुक्रवार रात किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। इलाकाई लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को हादसे की खबर दी।
बालकिशन रैदास कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कोरसम गांव निवासी थे। वह गांव में ही किराने की दुकान चलाते थे। बालकिशन किराने का माल लाने बिंदकी के खजुहा बाजार गया था। भाई बृजेश ने बताया कि पुलिस ने रात को मोबाइल पर बड़े भाई की मौत की खबर दी थी। वह लोग मौके पर बरेठर गांव पहुंचे। इलाकाई लोगों से पूछताछ में पता चला कि पीछे से कोई वाहन टक्कर मारकर निकल गया था। मृत हालत में भाई को देखकर लोगों ने पुलिस को खबर दी थी। घटना से बालकिशन की पत्नी सीमा देवी और बच्चे पवन कुमार का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया है। कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। यदि लगाए होते तो सिर में इतनी चोट नहीं लगती और जान भी बच सकती थी।