{"_id":"57113d104f1c1b1e114a6efa","slug":"rickshaw-drivers-overturned-truck-on-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिक्शा चालक पर पलटा ट्रक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिक्शा चालक पर पलटा ट्रक, मौत
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sat, 16 Apr 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
मृतक के रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
जहानाबाद कस्बे के मुगलरोड हाईवे पर मोहल्ला बंबा ऊपर गढ़ी में गुरुवार रात एक ट्रक पलटने से रिक्शा चालक की दबकर मौत हो गई। वह घर के बाहर सो रहा था। छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना को अंजाम देकर चालक व खलासी फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
ऊपर गढ़ी निवासी अनवर(21) रिक्शा चलाकर विकलांग पिता अख्तर, मां परवीन, मासूम भाई अंसार का भरण-पोषण करता था। रात लगभग 12 बजे वह जहानाबाद कस्बे के मुगलरोड हाईवे पर मोहल्ला बंबा ऊपर गढ़ी पर चारपाई डालकर सो रहा था तभी घाटमपुर की ओर से बकेवर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर उसकी चारपाई पर जाकर पलट गया।
विज्ञापन
घटना स्थल पर ही उसकी दबकर मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि अनवर की मौत से उसके परिजनों के मुंह का निवाला छिन गया है।
विज्ञापन