{"_id":"643aecb4d30498adbf017371","slug":"revolvers-pistols-and-weapons-making-equipment-recovered-fatehpur-news-c-12-1-182598-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: रिवाल्वर, तमंचे व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: रिवाल्वर, तमंचे व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद
Sat, 15 Apr 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sat, 15 Apr 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
फोटो 33- पुलिस लाइन में असलहा फैक्टरी का खुलासा करते एसपी
रिवाल्वर, तमंचे व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। नगर निकाय चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के अभियान के तहत बिंदकी पुलिस ने अवैध असलहा फैक्टरी पकड़ी। आरोपी के पास कई बोर के तमंचे, रिवाल्वर बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है।
पुलिस लाइन में एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के पारादान कोठी स्थित खंडहर के पास असलहा फैक्टरी संचालन की सूचना पर कोतवाल एसबी सिंह ने टीम के साथ छापामारी की। जहानपुर तकिया निवासी फैजान को असलहे बनाते पुलिस ने पकड़ा। आरोपी के पास से चार तमंचे 12 बोर, एक रिवाल्वर 32 बोर, एक तमंचा 32 बोर, चार तमंचे 315 बोर, दो तमंचे 303 बोर के बरामद हुए। आरोपी पहले भी एक बार तमंचे के साथ पकड़ा जा चुका है। इसके अलावा तीन अन्य मुकदमे दर्ज हैं।
खंडहर में संचालित फैक्टरी से चार लोहे की नाल, फुंकनी, छेनी, आरी, ब्लेड, ड्रिल मशीन, रेती, साइकिल की चेन, भट्टी समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। एसपी ने बताया कि हथियारों की खेप चुनाव में दुरुपयोग के लिए तैयार की जा रही थी। इस समय असलहे महंगे दाम में बिकते हैं। इसी वजह कई जगहों पर निर्माण शुरू हो जाता है। पुलिस टीमें धरपकड़ के लिए चौकन्ना है।