{"_id":"615f35178ebc3e471608092d","slug":"revenue-team-demolished-temple-premises-fatehpur-news-knp6569266136","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व टीम ने मंदिर परिसर को ढहाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व टीम ने मंदिर परिसर को ढहाया
विज्ञापन
औंग। राजस्व टीम ने मंदिर परिसर हवन कुंड को ध्वस्त कर दिया है। मंदिर के पुजारी ने मामले की शिकायत डीएम से की है। इसके साथ ही पुजारी ने मुख्यमंत्री पोर्टल में भी शिकायत दर्ज कराई है।
औंग थानाक्षेत्र के खरौली गांव में वैष्णो देवी माता का मंदिर है। इसका निर्माण खरौली गांव के वैष्णो दास उर्फ शिव करण सिंह ने कई वर्ष पहले कराया था। वैष्णो दास वैष्णो देवी माता मंदिर जम्मू में बचपन से रहते हैं। नवरात्र में पूजा अर्चना तथा भंडारे का भी मंदिर में आयोजन होता है।
पुजारी ने बताया किसी प्रकार की सूचना व नोटिस दिए बिना राजस्व टीम ने मंदिर परिसर को ढहा दिया। लेखपाल अभिमन्यु ने बताया कुछ हिस्सा नवीन परती में बना है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर कार्रवाई की गई है। (संवाद)