{"_id":"5ddc24188ebc3e54ae2844cd","slug":"revenu-fatehpur-news-knp528177231","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र से गायब लेखपालों का डीएम ने वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र से गायब लेखपालों का डीएम ने वेतन रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। तहसील मुख्यालयों क्षेत्र भ्रमण बताकर गायब रहने वाले लेखपालों की पोल खुल गई। धान खरीद केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे डीएम को अलग गांवों के ग्रामीणों ने लेखपालों से संबंधित समस्याएं बताईं। जिस पर डीएम संजीव सिंह ने एसडीएम सदर प्रमोद झा को असोथर क्षेत्र के लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों की क्षेत्र में उपस्थिति की औचक जांच करने के निर्देश दिए।
एसडीएम की जांच में लेखपाल विजयलक्ष्मी के अतिरिक्त कोई भी लेखपाल, कानूनगो अपने क्षेत्र में नहीं पाया गया। जिसके क्रम में डीएम ने गायब रहे सभी नौ लेखपालों और दो राजस्व निरीक्षकों के सोमवार का वेतन काटने का आदेश दे दिया। डीएम ने सभी लेखपालों को एसडीएम के माध्यम से स्पष्टीकरण नोटिस भी जारी कर दी। गायब रहे सभी कानूनगो एवं लेखपालों को निर्देशित किया गया कि थानाध्यक्ष असोथर के समक्ष रात को नौ बजे तक अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर अवगत कराएं। थानाध्यक्ष असोथर इस संबंध में जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजेंगे।
इनका रोका गया वेतन
फतेहपुर। अपने क्षेत्र से गायब रहने पर डीएम ने असोथर क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक मो. ताहिर हुसैन और भानचंद्र, लेखपाल- शिवसेवक पांडेय, तेजीलाल, प्रेमचंद्र यादव, कौशल किशोर, संतोष सिंह, रविप्रकाश, वीरेंद्र कुमार, कुसमा देवी, कैलाश नरायन मिश्र का एक दिन का वेतन रोक दिया है।