{"_id":"6a1ddc66e2b11e2f2e00e2b5","slug":"residential-lease-holders-complained-to-the-dm-accusing-the-accountant-of-extortion-fatehpur-news-c-217-1-fth1017-155875-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: आवासीय पट्टाधारकों ने लेखपाल पर वसूली का आरोप लगा डीएम से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: आवासीय पट्टाधारकों ने लेखपाल पर वसूली का आरोप लगा डीएम से की शिकायत
विज्ञापन
फोटो-22-कलेक्ट्रेट परिसर में शिकायत के लिए खड़े पट्टाधारक। संवाद
जयरामनगर। कलक्ट्रेट परिसर में सोमवार को हसवा ब्लॉक के ग्राम धरमपुर सातों के कई ग्रामीणों ने लेखपाल पर आवासीय पट्टे की भूमि पर निर्माण कराने के बदले अवैध धनराशि मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से शिकायत की।
ग्रामीणों ने शिकायती पत्र में बताया कि वर्ष 2002 में प्रधान और लेखपाल की ओर से गरीब व भूमिहीन परिवारों को आवासीय पट्टे आवंटित किए गए थे। इनमें से कई लाभार्थी अपनी भूमि पर दीवार और छप्पर बनाकर जीवनयापन कर रहे हैं। आरोप है कि वर्तमान में जब वे अपने पट्टों पर मकान निर्माण करा रहे हैं तो लेखपाल राम प्रकाश निर्माण कार्य की अनुमति देने के नाम पर 10-10 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं।
रुपये न देने पर निर्माण कार्य रुकवाने और बुलडोजर चलवाकर मकान ध्वस्त कराने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। उन्होंने डीएम से मामले की जांच कराकर आवास निर्माण की अनुमति दिलाने की मांग की है। इस दौरान मैकू, रामसरन, श्याम लाल, चम्मी, कनन, किशन पाल समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
आवंटन पत्रावली में पट्टा स्वीकृत नहीं है। ग्रामीणों की ओर से जबरन कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा है। इसका विरोध करने पर रुपये लेने का आरोप लगाया जा रहा है।
- रामप्रकाश, लेखपाल।