फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Reshuffle involving an inspector and 24 Sub-Inspectors; six sent to Police Lines.

Fatehpur News: इंस्पेक्टर समेत 24 एसआई का फेरबदल, छह लाइन हाजिर

Tue, 28 Jul 2026 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Reshuffle involving an inspector and 24 Sub-Inspectors; six sent to Police Lines.
फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने मंगलवार को कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एक इंस्पेक्टर व 24 एसआई का फेरबदल किया है। इनमें छह एसआई को कार्यों में शिथिलता बरतने पर लाइन हाजिर किया है।
विज्ञापन

अफोई चौकी प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव को अपराध निरीक्षक जाफरगंज, कोतवाली से एसआई राजकमल यादव को चौकी प्रभारी आबूनगर, खागा कोतवाली से प्रमेश कुमार यादव को चौकी प्रभारी बाकरगंज, पुलिस लाइन से संजय सिंह परिहार को पुरमई चौकी थाना खखरेरू, खखरेरू थाने से राहुल कुमार चौहान को चौकी प्रभारी अफोई, चांदपुर थाने से प्रदीप कुमार को चौकी प्रभारी किशनपुर थाना धाता, थरियांव थाने से विवेकानंद मिश्रा को खजुहा चौकी प्रभारी, पुलिस लाइन से मंगेश कुमार मिश्रा को चौडगरा चौकी प्रभारी, बकेवर थाने के शिवम कनौजिया को साइबर सेल, धाता थाने से गोविंद कुमार सोनकर को गाजीपुर थाना, सुल्तानपुर घोष थाने से आनंद कुमार वर्मा को एसएसआई ललौली, ललौली थाने से एरिश पटेल को सुल्तानपुर घोष, खखरेरू थाने के पुरमई चौकी प्रभारी सुमित नारायण तिवारी को थाना गाजीपुर, धाता थाने से अंकुर मिश्रा को थाना चांदपुर, किशनपुर थाने से आदश्र सिंह को चौकी प्रभारी एआरटीओ, धाता थाने से मोहर सिंह को थाना जहानाबाद, हुसैनगंज से दिनेश कुमार सिंह को थाना कल्यानपुर, थाना किशनपुर से घनश्याम आदिवासी को यूपी 112 में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन

वहीं कल्यानपुर थाने से एसआई बनारसी मिश्रा, यूपी 112 हुसैनगंज थाना के सतीश कुमार मिश्रा, धाता थाने से मनोज कुमार सिंह, ललौली थाने के एसएसआई राजेश कुमार सिंह, आबूनगर चौकी प्रभारी रविशंकर, सुल्तानपुर घोष थाने के एसआई दिलीप कुमार यादव को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed