फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Reservation in education is over, employment opportunities continue

शिक्षा के क्षेत्र में खत्म हो आरक्षण, रोजगार के बढ़ें अवसर

Mon, 16 Jan 2017 11:39 PM IST
फतेहपुर
फतेहपुर Updated Mon, 16 Jan 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Reservation in education is over, employment opportunities continue
बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महिला विद्यालय में अनिवार्य रूप से मतदान करने का संकल्प लेेतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

चुनाव आते ही विकास और बदलाव के राजनीतिक दलों के सियासी वादे शुरू हो गए हैं। प्रदेश की नई तस्वीर तय करने वाली जनता ने सभी के वादों को परखना शुरू कर दिया है। अमर उजाला राजनीतिक गरमाहट के बीच सभी वर्ग के मतदाताओं के मन की बात सामने लाएगा। सकारात्मक तरीके से हम आम लोगों की उम्मीदों को आवाज देंगे। अभियान की शुरुआत करते हैं उन युवाओं की बात से, जो पहली बार मतदान करने को उत्साहित हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में खत्म हो आरक्षण, रोजगार के बढ़ें अवसर
फतेहपुर। विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान करने को तैयार युवाओं की राय जानने के लिए अमर उजाला की टीम बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय फतेहपुर पहुंची। पहली बार मतदाता बने युवाओं में खासा उत्साह दिखा। छात्राओं ने इस पर खुले मन से बात की। छात्राओं ने कहा कि सरकार चाहे जिसकी बने, उसे शिक्षा के क्षेत्र में आरक्षण व्यवस्था खत्म करके युवाओं के लिए अधिक से अधिक रोजगार के अवसर मुहैया कराने की पहल करनी होगी। महिलाओं की सुरक्षा, सड़क, बिजली, पानी आदि मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं दूर करने के लिए कार्ययोजना बनाने के भी युवाओं ने सुझाव दिए। छात्राओं ने शत प्रतिशत मतदान करने का संकल्प दोहराया। प्राचार्य डॉ. स्वप्ना चटोपाध्याय ने बताया 18 जनवरी को कालेज में सभी छात्राओं को अनिर्वाय रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन


शिक्षा और  रोजगार के क्षेत्र में राजनीति हो रही है। शिक्षा में तो ऐसा कतई नहीं होना चाहिए। इससे प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को हक छिनता है। इससे परिश्रम कर परीक्षा उत्तीर्ण होने वाले बच्चों का मनोबल टूटता है। शिक्षा के क्षेत्र में आरक्षण खत्म करने की जरूरत है। सभी राजनीतिक दल इस संबंध में अपना नजरिया स्पष्ट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो-7 फोटो-माया देवी
डिग्री कालेज, इंटर कालेज से बाजार तक कहीं जाएं महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस से शिकायत करने पर कोई खास कार्रवाई नहीं होती है। यह गंभीर मुद्दा है। इस पर नेताओं को सोचने की जरूरत है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 की व्यवस्था कोई कारगर काम नहीं कर रही है। इसे और अधिक मजबूत करने की जरूरत है, जिससे महिलाएं सुरक्षित हो सकें।
माया देवी, बाकरगंज, फतेहपुर

उच्च शिक्षा की डिग्री हासिल करने के बाद भी बेरोजगारी की समस्या है। बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार वृहद कार्ययोजना तैयार कर युवाओं को रोजगार से जोड़े। महिला उत्पीड़न रोकने के लिए कानून तो बने, लेकिन क्रियांवयन में ढिलाई से ऐसी घटनाओं में कमी नहीं आई है। स्कूल, कालेजों में प्रशिक्षण हों, जिससे महिलाएं आत्मरक्षा में समर्थ हो सकें।

अनामिका शुक्ला, बाकरगंज, फतेहपुर

सरकार किसी भी पार्टी की बने, लेकिन विकास के साथ ही मूलभूत सुविधाओं की ओर विशेष ध्यान देना होगा। सुविधाएं देने के नाम पर बरगलाने वाले नेताओं के वादे और प्रलोभनों से सतर्क रहने की जरूरत है। बेरोजगारी दूर करने के लिए सरकार को ऐसी कार्ययोजना बनाना चाहिए, जिससे अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिले।
कोमल देवी भदबा, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed