फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Reports of robbery and attempted murder on 17 sides in the scuffle

Fatehpur News: मारपीट में दोनों ओर से डकैती और हत्या की कोशिश की 17 पर रिपोर्ट

Sat, 25 Oct 2025 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Reports of robbery and attempted murder on 17 sides in the scuffle
फतेहपुर। शहर के शादीपुर मोहल्ले में सभासद आशुतोष सिंह और भाजयुमो जिला मंत्री शुभम त्रिपाठी के भाइयों के बीच दुर्घटना के बाद हुई मारपीट में दोनों पक्षों से 17 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में दोनों पक्षों से भाजपा नेताओं का भी हस्तक्षेप बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि सभासद के भाई अतुल सिंह स्कूटी और भाजयुमो नेता के भाई सत्यम त्रिपाठी की कार में टक्कर के बाद पक्षों के बीच बवाल और मारपीट हुई थी। मामले में अतुल के साथी स्कूटी सवार आशीष सिंह ने बृहस्पतिवार रात दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी से वह और अतुल गिर गए।
विज्ञापन

कार सवार सत्यम त्रिपाठी, अभय त्रिपाठी, सभासद व भाजपा नेता रितिक पाल, सत्यम का भाजयुमो नेता भाई शुभम त्रिपाठी ने लोहे की राॅड से हमला किया।
रितिक पाल ने लाइसेंसी पिस्टल निकाल गाली गलौज की। दोनों पर जानलेवा हमला किया गया। पिस्टल की बट से भी पीटा। इनके साथ चार से पांच अन्य लोग थे। उन दोनों को बेहोशी हालत में गाड़ी में डालने की कोशिश की। कुछ लोगों ने बीच बचाव किया। रितिक पाल ने पिस्टल लहराकर शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजयुमो नेता शुभम की ओर से शुक्रवार रात दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया कि भाई सत्यम को कार से अभय, उपदेश मौर्या छोड़ने जा रहे थे। नशे में स्कूटी सवार कार से टकरा गए। कार क्षतिग्रस्त होने के विरोध पर अतुल सिंह, आशीष सिंह, शैंकी सिंह, पप्पू सिंह, निहाल यादव, अनुराग पटेल, बीजेपी नेता आनंद मान सिंह, शालू शुक्ला ने हाॅकी, लोहे की रॉड से हमला किया। हमले में तीनों घायल हो गए।

हमलावरों में अतुल ने सत्यम के गले से 20 ग्राम सोने की चेन लूट ली। भीड़ जुटने पर आनंद मान सिंह लाइसेंसी रिवाॅल्वर लहराकर जान से मारने की धमकी दी। प्रकरण में शुभम की ओर से डकैती, जानलेवा हमले की धाराएं लगी हैं। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed