{"_id":"629113edf6042e38836c9937","slug":"report-pradhan-jaanch-fatehpur-news-knp699214658","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पर दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पर दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच कराने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। ललौली कस्बा प्रधान शमीम खान के खिलाफ एक युवक को पीटने के दर्ज मामले की निष्पक्ष जांच कराने के लिए प्रधानों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को एसपी से मिला।प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष नदीमउद्दीन पप्पू के नेतृत्तव प्रधानों का प्रतिनिधि मंडल एसपी कार्यालय पहुंचा।
एसपी राजेश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर बताया कि ललौली प्रधान शमीम खान के खिलाफ गांव के ही आफताब ने झूठा आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। उसने प्रधान से मिट्टी खनन का वीडियो बनाने के बाद रुपयों की मांग की। मिट्टी खनन गांव के ही काम के लिए कराया जा रहा था।
रुपये न देने पर प्रधान के खिलाफ फर्जी आरोप लगा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का दबाव बनाया जा रहा है। एसपी से प्रधान के खिलाफ दर्ज कराए फर्जी मुकदमे की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। इस मौके पर ललौली प्रधान शमीम खान, सत्यनारायण पटेल, स्वामी शरन पाल, हेमलता पटेल, उदय सिंह, रजा हुसैन, ललित कुमार सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से अधेड़ घायल
मंडासराय। थरियांव थाना क्षेत्र के चकीवा चौराहे के पास शुक्रवार शाम को बाइक सवार ने मेवालाल (55) निवासी करमोन को टक्कर मार दी। मेवालाल साइकिल से चकीवा चौराहे जा रहे थे। हादसे में बाइक सवार वीरेंद्र भी घायल हुआ। साइकिल सवार हाथ फैक्चर हो गया। ग्रामीणों ने एंबुलेंस से दोंनों को हथगाम सीएचसी भिजवाया। (संवाद)
---------------