{"_id":"629e47cd14b4e7453e45e693","slug":"report-lekhpal-jaanch-fatehpur-news-knp700981588","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला लेखपाल से अभद्रता, ससुर-बहू पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला लेखपाल से अभद्रता, ससुर-बहू पर मुकदमा
विज्ञापन
खागा। तक्कीपुर गांव में महिला लेखपाल के साथ अभद्रता करने, धमकी व जमीन पर कब्जा करने के मामले में महिला समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी रिश्ते में ससुर-बहू हैं।
खखरेरू थाना क्षेत्र के तक्कीपुर कठरिया गांव की महिला लेखपाल प्रेरणा सिंह आईजीआरएस शिकायत की जांच करने रविवार को गांव के मजरे गई थी। जांच के दौरान दशरथ सिंह और उसकी बहू प्राची सिंह व अन्य गांव के लोग वहां मौजूद थे। इस दौरान गांव के लोगों ने बताया कि दशरथ का एक जमीन पर अवैध कब्जा है और एक बार हटाया जा चुका है।
बावजूद इसके वहां पर कब्जा कर लिया गया है। लेखपाल प्रेरणा सिंह ने पूछताछ शुरू की तो आरोप है कि दशरथ व उसकी बहू ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। लेखपाल की तहरीर पर दशरथ सिंह व बहू प्राची सिंह के खिलाफ खखरेरू थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।