{"_id":"580a63c74f1c1b716b706255","slug":"remembering-martyrs-tribute","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीर शहीदों को याद कर दी श्रद्धांजलि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीर शहीदों को याद कर दी श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
Updated Sat, 22 Oct 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि अर्पित करते एसपी व पुलिस कर्मी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिजर्व पुलिस लाइन में शहीदों की याद में शुक्रवार को स्मृति दिवस मनाया गया। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने इस साल के शहीदों की कुर्बानी को याद किया। शहीद स्मारक स्थल पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
पुलिस अधीक्षक रामकिशोर सुबह आठ बजे शहीद स्मारक स्थल पहुंचे। परेड के बाद मातमीधुन में बैंडबाजे बजाए गए। एसपी ने साल के शहीद अर्द्धसैनिक बल, पीएसी और पुलिस के शहीदों का नमन किया और पुलिस कर्मियों ने शब्दों को दोहराया। एसपी ने कहा कि 20 अक्तूबर 2015 से 2016 तक 161 शहीदों ने राष्ट्र व समाज हित में अपने प्राण न्यौछावर किए हैं। इन बलिदानियों की कुर्बानी की याद में स्मृति दिवस मनाया जाता है।
प्रदेश में 1969 से स्मृति दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर फायर मैन ज्ञान सिंह की पत्नी बच्चों को शाल व नकद राशि देकर संवेदना प्रकट की। इस मौके पर सीओ सिटी समरबहादुर, थरियांव सीओ पुर्णेंदु सिंह, बिंदकी सीओ आरके वर्मा, खागा सीओ अतुल चौबे, सीएफओ आरबी गौतम, प्रतिसार निरीक्षक श्रीभगवान, एसपी पीआरओ ज्ञानेंद्र राय व पीएसी के अधिकारी मौजूद रहे हैं।