{"_id":"607c837b8ebc3ed1e636200b","slug":"remdisivar-fatehpur-news-knp6242144159","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में आई रेमडेसिविर इंजेक्शन की खेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में आई रेमडेसिविर इंजेक्शन की खेप
विज्ञापन
फतेहपुर। घर में आइसोलेट होने वाले कोरोना संक्रमितों को मेडिकल किट प्रशासन उपलब्ध कराएगा। गंभीर रोगियों के लिए एल-टू अस्पताल भी संचालित कर दिया गया है, लेकिन अभी तक इसमें एक भी संक्रमित नहीं है। उधर जिले में रेमडेसिविर इंजेक्शन की खेप आ गई है।
कोरोना के गंभीर रोगियों के लिए जिले ने शासन से एक हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन की मांग की थी, जिसके सापेक्ष शासन ने 150 इंजेक्शन स्वीकृत किए हैं, रविवार को 100 इंजेक्शन की आपूर्ति भी जिले को मिल गई। मतलब अगर जिले में कोई भी व्यक्ति गंभीर होता है तो उसके लिए यह इंजेक्शन उपलब्ध है। वेंटिलेटर सुविधा के 12 और ऑक्सीजन सुविधा के 20 बेड चालू हैं।
पांच बेड पर ऑक्सीजन वाले रोगी उपचार ले रहें है और प्रतिदिन पांच सिलिंडर ऑक्सीजन की खपत भी है। सीएमओ डॉ. गोपाल माहेश्वरी बताया कि जिले में अभी गंभीर रोगी नहीं हैं, लेकिन जो भी रोगी सामने आ रहे हैं उन्हें बेहतर उपचार दिया जा रहा है।