{"_id":"62d8503a27a2751ba86d14c0","slug":"relief-from-heat-due-to-heavy-rain-farmers-happy-fatehpur-news-knp708618792","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, किसान खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, किसान खुश
विज्ञापन
फतेहपुर। सावन के महीने में झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है। खेतों में भी पानी भरने से किसान खुश है। किसानों ने धान की रोपाई की तैयारी शुरू कर दी है। मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी दिनों में बारिश की संभावना जताई है। सदर व खागा तहसील में 10-10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
बीते कई दिनों से तेज धूप और उमस से लोग परेशान थे। बारिश न होने से जिले में सूखे जैसे हालात बन गए थे। किसानों की धान की बेल सूखने लगी थी। बुधवार की दोपहर अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ बादल भी उमड़ने लगे। शाम होते ही शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश का लोगों ने जमकर आनंद लिया। गर्मी दूर भगाने के लिए बच्चे बारिश में भीगते नजर आए। बारिश से गलियों व सड़कों पर जलभराव का नजारा नजर आया।
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ वसीम खान ने बताया कि मानसून सक्रिय हो गया है। जुलाई महीने में अब तक 40.7 मिमी बारिश हुई है, सामान्य वर्षा 278.40 मिमी होनी चाहिए।
विज्ञापन
थरियांव प्रतिनिधि के अनुसार- किसानों का कहना है कि बारिश के बाद अब धान की रोपाई में तेजी आएगी। अमौली प्रतिनिधि के अनुसार जिन किसानों ने अभी तक तिल, ज्वार, अरहर की फसलें नहीं बोई हैं, वह बुआई कर सकेंगे।
बरसात से छूमंतर ही गर्मी, किसानों को राहत
खागा। खखरेरू, धाता, किशनपुर, विजयीपुर और खागा में तेज बारिश हुई है। जिससे किसान खुश हैं। विजयीपुर प्रतिनिधि के अनुसार बारिश होने से धान की रोपाई आसानी से हो सकेगी। गन्ने की फसल को भी इस बरसात से लाभ मिलेगा। किसान केशन सिंह, राजेश सिंह, राकेश मौर्या, लल्लू तिवारी, मुरलीधर मौर्य ने बताया कि धान व गन्ने की फसल को लाभ हुआ है।