फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Registration of 131 disabled children in the measurement camp

Fatehpur News: मेजरमेंट कैंप में 131 दिव्यांग बच्चों का पंजीकरण

Mon, 22 Sep 2025 06:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 06:26 PM IST
विज्ञापन
Registration of 131 disabled children in the measurement camp
फोटो-14-बच्चों का परीक्षण करते विशेषज्ञ। संवाद
विजयीपुर। समग्र शिक्षा अभियान के तहत बीआरसी विजयीपुर में सोमवार को एलिम्को कानपुर के सहयोग से दिव्यांग बच्चों के लिए मेजरमेंट कैंप आयोजित किया गया। शिविर में एलिम्को से आए विशेषज्ञों ने बच्चों का परीक्षण कर उन्हें उपकरण वितरण के लिए विभिन्न श्रेणियों में पंजीकृत किया।
विज्ञापन

कुल 131 बच्चों का पंजीकरण किया गया। इसमें ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, ब्रेल किट, सुगम्य केन, रोलेटर जैसी सहायक उपकरणों के लिए पात्रता तय की गई। इस दौरान 73 ट्राईसाइकिल, छह ब्रेल किट, 13 दिव्यांग व्हीलचेयर, नौ फोल्डिंग व्हीलचेयर, तीन मीडियम व्हीलचेयर, तीन सिंगल हैंड ड्राइव ट्राईसाइकिल, एक-एक सीपी व्हीलचेयर, रोलेटर और सुगम्य केन के लिए बच्चों को चिह्नित किया गया।
विज्ञापन

बीईओ रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि यह पहल दिव्यांग बच्चों के लिए न सिर्फ सहायक सिद्ध होगी, बल्कि उनके आत्मनिर्भर जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। शिविर में एलिम्को कानपुर के पुनर्वास विशेषज्ञ रामानंद, ऑडियोलॉजिस्ट विनीत कुमार, जिला समन्वयक अरुण कुमार मिश्र समेत अन्य शिक्षक और अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed