फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Refrigerator poor, boiling water come out of faucets

फ्रीजर खराब, टोंटियों से निकलता खौलता पानी

Thu, 28 Apr 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Thu, 28 Apr 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Refrigerator poor, boiling water come out of faucets
-अस्पताल के बाहर ठेले में पानी के पाउच बेचता दुकानदार। - फोटो : अमर उजाला

सदर अस्पताल की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त है। अस्पताल के खराब फ्रीजर खौलता पानी दे रहें हैं। इमरजेंसी गेट के बगल में लगा आरओ प्लांट सिर्फ स्टैंडपोस्ट बनकर रह गया है। ऐसी हालत में रोगी और तीमारदारों का खरीदकर पानी पीना मजबूरी है। डाक्टर भी घरों से बोतलों में पानी लेकर आते हैं।

विज्ञापन


जिला पुरुष अस्पताल में एक दशक पहले तीन फ्रीजर लगाए गए थे। इनमें एक इमरजेंसी कक्ष के समीप, दूसरा दूसरी मंजिल स्थित ओपीड़ी तथा तीसरा महिला वार्ड के बाहर लगा था। इमरजेंसी कक्ष के समीप का फ्रीजर गायब हो चुका है। दूसरी मंजिल की ओपीडी का फ्रीजर और महिला वार्ड का फ्रीजर अरसे से खराब हैं। यह सिर्फ स्टैंडपोस्ट का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


इनसे टंकियों का खौलता पानी निकल रहा है, जो भीषण गर्मी के मौसम में पीने योग्य नहीं है। इनके अलावा अस्पताल के अंदर लगे इंडिया मार्का हैंडपंप का पानी पीने योग्य नहीं है। इमरजेंसी गेट पर सात साल पहले 11 लाख की लागत से लगा आरओ प्लांट कई माह से खराब है। टंकी का खौलता पानी प्लांट की टोंटियों से निकल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोगी और तीमारदार टोंटी खोलकर पानी पीने के लिए हाथ लगाते हैं, लेकिन खौलता पानी गिरते ही पीछे हट जाते हैं। अस्पताल इलाज कराने आए पीरनपुर की रशीदा बानो, देवीगंज के प्रेम कुमार ने बताया कि अस्पताल में इलाज मुफ्त है, लेकिन पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। सीएमएस डा. एके मिश्रा का कहना है कि अस्पताल के फ्रीजर कंडम हो चुके हैं। अस्पताल के अंदर जलापूर्ति के लिए टोंटियां लगी हैं। आरओ प्लांट की रिबोरिंग कराई गई है, लेकिन कूलिंग सिस्टम खराब है। इंजीनियर को कूलिंग ठीक करने के लिए लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed