फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Reflex loaded truck collided with a power pole Murng

बिजली पोल से टकरा मौरंग लदा ट्रक पलटा

Wed, 17 Feb 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Wed, 17 Feb 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Reflex loaded truck collided with a power pole Murng
देवीगंज इलाके में पुल के नीचे सोमवार रात करीब दो बजे मौरंग लदा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकरा गया। इसके बाद केमिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता के  मेडिकल स्टोर पर जाकर पलट गया। जिससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर चौकी इंचार्ज कमलेश पाल ने जेसीबी लगाकर मौरंग हटवाई और यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन


देवीगंज निवासी वीरेंद्र गुप्ता का दवाओं का थोक व फुटकर कारोबार है। दुकान की दूसरी मंजिल पर बने मकान में परिवार के साथ रहते हैं। वह दूसरी मंजिल पर आगे के कमरे में सो रहे थे और परिवार के लोग पीछे कमरों में सोये थे। उन्होंने बताया कि रात करीब दो बजे धमाके की आवाज हुई।
विज्ञापन


यह देखकर खिड़की खोलकर बाहर आए तो बिजली पोल के तार आपस में टकराकर स्पार्किंग कर रहे थे और उनके मेडिकल स्टोर में मौरंग लदा ट्रक पलटा पड़ा था। दहशत में आकर वह और मौरंग में कूद गए। उनकी दुकान में ट्रक घुसा हुआ था लेकिन बिजली खंभे की वजह बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि ट्रक की टक्कर से बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गई है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि ट्रक सामने से आ रही इनोवा को बचाने में पलटा है। ट्रक मौरंग उतारने शहर में जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed