{"_id":"60291d258ebc3ee91e1cb896","slug":"recovery-fir-fathepur-news-regularization-four-person-fatehpur-news-knp611741244","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेयर हाउस में श्रमिकों के नियमतीकरण मामले में चार के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेयर हाउस में श्रमिकों के नियमतीकरण मामले में चार के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
फतेहपुर। राज्य भंडारण निगम में शासन के फर्जी पत्र के आधार पर श्रमिकों को नियमित कराने में वसूली की गई।
मामले में पुलिस ने शनिवार रात चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसपी को मामले में क्षेत्रीय प्रबंधक प्रयागराज की ओर से पत्राचार किया गया था।
ऑल इंडिया वेयर हाउसिंग कारपोरेशन इंप्लाइज यूनियन के राष्ट्रीय महामंत्री एसके पांडेय ने सात दिसंबर 2020 को डीएम सीतापुर और फतेहपुर को ठेका श्रमिकों के नियमितीकरण करने का पत्र पहुंचा था।
इसके साथ शहर के पक्का तालाब वेयर हाउस डिपो पर 410 व जहानाबाद के 67, सीतापुर रामकोट के 360, नेरीकला के 360 कुल 1197 श्रमिकों की सूची भी थी।
शासन से शैलेंद्र कुमार अनु सचिव सहकारिता और उपसचिव सहकारिता शिवाजी सिंह के पत्र भी आए। जिसमें तत्काल श्रमिकों का नियमितीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
पत्र में डीएम को सात दिन का समय दिया था। यूूनियन की ओर से 28 जनवरी को श्रमिकों की सूची भेज दी गई। डीएम ने क्षेत्रीय प्रबंधक प्रयागराज को मामला पुष्टि के लिए भेजा।
तो जांच के दौरान अनु सचिव और उपसचिव के पत्र में हेराफेरी पकड़ी गई। क्षेत्रीय प्रबंधक ने रिपोर्ट में स्पष्ट किया कि विभाग में ठेकेदार के श्रमिक होते हैं।
उनसे ही भंडारण निकासी का काम लिया जाता है। टेंडर के अनुसार ठेकेदार को मजदूरी का भुगतान होता है।
कोई नई नियमावली नहीं आई है। तीन फरवरी 2021 को निगम प्रबंधक निदेशक की जांच में सामने आया कि सीतापुर के राम गोपाल, तेजपाल, कमलेेश और फतेहपुर देवेश सिंह ने नियमितीकरण और नियुक्ति पत्र बांटे हैं।
यह लोग वेयर हाउसिंग कारपोरेशन इंप्लाइज यूनियन ईश्वरी दयाल कांप्लेक्स जीबी मार्ग लखनऊ के सदस्य हैं। इन लोगों ने नौकरी के नाम पर कुछ लोगों से रुपये भी लिए थे।
क्षेत्रीय प्रबंधक प्रयागराज बृजेश कुमार ने मामले में एसपी सतपाल आंतिल को जांच रिपोर्ट और तहरीर दी। एसपी ने बताया कि सीतापुर जिले के बिलरिया निवासी रामगोपाल, सीतापुर टिकरी के तेजपाल, कमलेश और फतेहपुर के देवेश पर गबन, धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
वेयर हाउसों में चक्कर काट रहे थे लोग
करीब एक माह से पक्का तालाब और जहानाबाद के वेयर हाउसों में श्रमिकों की भीड़ लगने लगी थी। बलिया, गोरखपुर, गोंडा, बहराइच से लोग भर्ती के बारे में पूछताछ के लिए आते थे।
यहां किसी को कोई जानकारी नहीं थी। वेयर हाउस के जिला प्रबंधक संदीप कुमार ने बताया कि यहां लोगों का आना जाना था, लेकिन भर्ती संबंधी विभाग से कोई जानकारी सामने नहीं आई थी।