फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Raped on the pretext of marriage, got abortion

Fatehpur News: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, कराया गर्भपात

Wed, 30 Aug 2023 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Raped on the pretext of marriage, got abortion
फतेहपुर। शादी का झांसा देकर युवती का एक साल तक शारीरिक शोषण किया। गर्भवती होने पर परिजनों संग युवक ने गर्भपात करा दिया। मारपीट कर युवक ने अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने युवक समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


औंग थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का आरोप है कि करीब एक साल पहले गांव के अंकित सिंह ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए थे। इसके बाद 10 माह पूर्व अपने घर बहला-फुसलाकर ले गया। उसे कई जगह रिश्तेदारों के यहां रखा। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। शादी का दबाव बनाने पर मारपीट कर प्रताड़ित करने लगा। अप्राकृतिक संबंध बनाने को मजबूर करता रहा। गर्भवती होने पर अंकित ने अपने परिजनों को जानकारी दी। अंकित उसे बिंदकी ले गया। जहां अंकित के पिता महेश, मां अरुणा, बहन राधा, भाई अंकुर ने अल्ट्रासाउंड कराया। लड़की होने का पता लगने पर जबरन दो टेबलेट खिलाकर गर्भपात करा दिया। मारपीट कर प्रताड़ित करने लगा। किसी तरह छिपकर 25 अप्रैल को भाग निकली और थाने पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। तभी कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष सतपाल सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed