फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Rape victim's mother and sister were dragged from their home, beaten and molested.

Fatehpur News: दुष्कर्म पीड़िता की मां-बहन को घर से घसीटकर पीटा, छेड़छाड़

Wed, 24 Sep 2025 04:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 04:43 PM IST
विज्ञापन
Rape victim's mother and sister were dragged from their home, beaten and molested.
फतेहपुर। मुकदमे में बयान नहीं बदलने पर दुष्कर्म पीड़िता की मां और बहन को घर से घसीटकर पीटने के बाद छेड़छाड़ की गई। तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर किशनपुर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी के भाई-मां समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की दुष्कर्म पीड़ित की मां ने बताया कि पुत्री के साथ थाना क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर रेवाड़ी मजरे रायपुर भरसौल निवासी मनोज उर्फ सरोज ने करीब एक साल पहले दुष्कर्म किया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


मुकदमे के बाद से मनोज के परिजन सुलह समझौते का दबाव बनाकर धमका रहे थे। आरोप है कि मनोज का भाई राधेश्याम और मां दुलारी देवी 14 नंवबर 2024 को तीन अन्य साथियों के संग घर में घुस आए। घर से उसे और छोटी पुत्री को बाहर घसीट लाए। यहां लाठियों से पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राधेश्याम ने पुत्री के साथ छेड़छाड़ की। मुकदमे में बयान नहीं बदलने पर जान से मारने की धमकी दी। राधेश्याम के तीन अन्य साथी तमंचा ताने रहे। दूसरे दिन रिश्तेदार के घर से दुष्कर्म पीड़ित बेटी घर लौटकर आई। उसके साथ थाने गए।


सुनवाई नहीं होने पर एसपी से शिकायत की। यहां भी सुनवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed