फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Rape victim abducted along with her two-year-old son

Fatehpur News: दो साल के बेटे समेत दुष्कर्म पीड़िता का अपहरण

Sun, 07 Dec 2025 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Rape victim abducted along with her two-year-old son
फतेहपुर। दो साल के बेटे समेत दुष्कर्म पीड़िता के अपहरण के मामले में एक युवक के खिलाफ राज्य महिला आयोग के आदेश पर शनिवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप युवती का पूर्व में अपहरण करने वाले युवक पर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले युवक ने शिकायत में बताया कि वह परिवार समेत किराये में रहता है। घर में 13 नवंबर को बहन और दो साल के भांजे को घर में छोड़कर मलवां क्षेत्र स्थित अपने गांव गया था।
विज्ञापन

आरोप है कि बहन और भांजे को मलवां थाने का एक गांव निवासी युवक अपहरण कर ले गया। उसकी बहन के साथ 2023 में आरोपी ने दुष्कर्म किया था। इस मामले की मलवां थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसे जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उस समय बहन नाबालिग थी। मुकदमे में सुलह न करने और साक्ष्य मिटाने के लिए बहन और भांजे की आरोपी की हत्या भी कर सकता है। उसने थाने में शिकायत की थी। सुनवाई नहीं होने पर राज्य महिला आयोग से शिकायत की।

कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि युवक ने अपहृत युवती से 13 नवंबर 2025 को आर्य समाज प्रयागराज में शादी की थी। दो वर्षीय मासूम बच्चा भी उसी का है। मां और बेटे को खोजने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed