फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Rape of seven-year-old girl in the house

सात साल की बच्ची को घर में बंद कर किया दुष्कर्म

Sat, 23 Nov 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Rape of seven-year-old girl in the house
विजयीपुर (फतेहपुर)। किशनपुर थाना क्षेत्र में सात साल की बच्ची को घर में बंद कर 22 साल के युवक ने दुष्कर्म कर डाला। आरोपी के भाई ने बच्ची को किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने घायल बच्ची का मेडिकल कराया। दोनों आरोपियों को एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

मामला किशनपुर थाने के एक गांव का है। सात साल की बच्ची दोपहर को जंगल जा रही थी। वह कुछ देर बाद घर वापस आई। बच्ची को परिजनों ने अस्त व्यस्त हालत में देखा। उनके होश उड़ गए। परिजनों के पूछने पर बच्ची ने आपबीती बताई कि पड़ोसी रामू ने रोका था। उसने वापस लौटते समय गुटका लाने के लिए रुपये देने को बुलाया। दरवाजे में पहुंचते ही उसे कमरे में मुुंह दबाकर उठा ले गया। दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। उसके बाद गलत काम कर डाला। इस दौरान आरोपी का भाई जितेंद्र पहुंचा। आरोप है कि जितेंद्र ने किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। एसओ कमलेश पाल ने बताया कि दोनों को पकड़ा गया है। जितेंद्र बड़ा भाई और शादीशुदा है। उसकी भूमिका संदिग्ध प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed