फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   rape

दुष्कर्म की विवेचना में लापरवाही पर थानेदार पर मुकदमा

Mon, 14 Jun 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
rape
फतेहपुर। किशोरी से दुष्कर्म की घटना की विवेचना में हीलाहवाली बरतने पर जाफरगंज थानेदार के खिलाफ चांदपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि उन्होंने विवेचना में साक्ष्यों का संकलन ठीक से नहीं किया था। इसकी शिकायत के बाद प्रयागराज सीबीसीआईडी निरीक्षक की ओर से मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

मामला चांदपुर थाना क्षेत्र का 2019 का है। एक गांव की किशोरी ने गांव के रामकिशन फौजी के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की जांच तत्कालीन चांदपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह द्वारा की गई थी। मामले की विवेचना में हीलाहवाली बरतने का विवेचक पर आरोप लगाया गया था और पीड़िता ने शासन से शिकायत की थी। विशेष सचिव रामनिवास शर्मा ने 12 मई 2020 को विवेचना की जांच के आदेश दिए। प्रयागराज सीबीसीआईडी ने जांच में पाया कि विवेचक राजीव कुमार सिंह ने घटना के दौरान पीड़िता के कपड़ों को कब्जे में नहीं लिया और न ही विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजा।
विज्ञापन

पीड़िता द्वारा इस संबंध में असहयोग किया जाता है तो सूचना थाने में अंकित कराई जानी चाहिए। इसके अलावा मेडिकल परीक्षण के दौरान लिए गए रक्त नमूने और स्लाइड को भी परीक्षण हेतु विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजना चाहिए था, जो नहीं भेजा गया। आरोपी और पीड़िता के मोबाइल नंबर का सीडीआर भी नहीं निकाला गया। नियम और कानून की अवहेलना करने के आरोप में सीबीसीआईडी निरीक्षक रामनाथ सरोज की ओर से चांदपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि अभियोग की विवेचना सीबीसीआईडी को स्थानांतरित की जा रही है। थानेदार के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed