{"_id":"6910e926ce250abffe05983f","slug":"rambharose-was-last-seen-on-cctv-camera-at-lucknow-bypass-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-143726-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सीसीटीवी कैमरे में लखनऊ बाईपास पर रामभराेसे अंतिम बार दिखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सीसीटीवी कैमरे में लखनऊ बाईपास पर रामभराेसे अंतिम बार दिखा
विज्ञापन
फतेहपुर। कोर्ट से दोषी करार दिए जाने के बाद भागे रामभराेसे की तलाश में पांच टीमें लगी हैं। रामभरोसे के रिश्तेदारों और संपर्क में रहने वाले लोगों से पूछताछ के बाद भी पुलिस को कोई अहम सुराग नहीं मिला है। हालांकि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में वह लखनऊ बाईपास पर देखा गया है।
ऐसे में पुलिस अब सीसीटीवी कैमरों के सहारे जांच में पुलिस जुटी है। मामले में कोर्ट मोहर्रिर की जांच सीओ लाइन बृजमोहन राय ने शुरू की है। पुलिस को आशंका है कि वह जिले में भी हो सकता है या फिर बाईपास के जरिये जिले से सटे जनपदों में भी पहुंच सकता है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर निवासी रामभराेसे रैदास को कोर्ट ने शुक्रवार को पांच साल की कैद की सजा सुनाई थी। सजा का फैसला आने के बाद ही रामभरोसे कोर्ट को चकमा देकर भाग निकला था।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज के सहारे जांच में जुटी पुलिस टीमों ने 90 कैमरों की जांच की है। जांच में अंतिम बार शहर के लखनऊ बाईपास के कैमरे में रामभरोसे कैद हुआ है।
पुलिस को इसी वजह से लग रहा है कि रामभरोसे कहीं बाहर नहीं भागा है। वह जिले में ही है। वह आसपास के किसी गांव में छिपा होगा। उसकी तलाश में कोतवाली पुलिस समेत चार टीमें जुटी है। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि फरार सजायाफ्ता का जल्द ही पता लगा लिया जाएगा।