फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Ram or Hanuman devotee will become CM of UP: Togadia

राम या हनुमान भक्त बनेगा यूपी का सीएम-तोगडिय़ा

Sun, 12 Dec 2021 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Ram or Hanuman devotee will become CM of UP: Togadia
बिंदकी के आंबेडकर चौराहे के समीप सवारियां भरते विक्रम चालक। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया का शनिवार को शहर आगमन हुआ। उन्होंने कहा प्रदेश के सीएम की कुर्सी पर कोई राम या हनुमान भक्त ही बैठेगा। उन्होंने योगी आदित्यनाथ को राम और अखिलेश यादव को हनुमान भक्त की संज्ञा दी।
विज्ञापन

हिंदू रक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम के तहत शनिवार को खुशवक्त रायनगर स्थित हिंदू नेता गोरे दुबे के आवास में तोगड़िया ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण योगी ने कराकर रामभक्त होने का प्रमाण प्रस्तुत किया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पिता मुलायम सिंह कुश्ती कला में माहिर हैं। इस पेशे से जुड़ा व्यक्ति हनुमान भक्त होता है। बार-बार
विज्ञापन

राजनीतिक सवाल पूछने से मना करने के बावजूद उन्होंने विधानसभा चुनाव का मुकाबला भाजपा और सपा के मध्य होने के संकेत दिए। कहा कि हिंदुओं की जनसंख्या दिन प्रतिदिन घट रही है। आंकड़े बता रहे हैं कि प्रत्येक हिंदू औसतन दो से कम बच्चे पैदा करता है, जबकि प्रत्येक मुस्लिम का दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने का औसत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही आंकड़ा रहा, तो आने वाले 50 साल में हिंदुओं की संख्या घटकर सिर्फ 48 करोड़ रह जाएगी। जबकि वर्तमान में यह संख्या 140 करोड़ है। आने वाले समय में यह आंकड़ा मुस्लिम आबादी का होगा। उन्होंने तय मानक से अधिक बच्चे पैदा करने वालों को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित करने का कानून बनाने की मांग की।

कहा कि मोदी सरकार ने तीनों कृषि कानून वापस ले लिए है। अब न्यूनतम एमएसपी का कानून बनाने की भी जरूरत है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुराने संबंधों की भी याद ताजा की। उन्होंने पूरी वार्ता के दौरान किसी पार्टी विशेष का नाम लेने से परहेज किया। इस मौके पर प्रांतीय पदाधिकारी भगवान सिंह बघेला, अतुल द्विवेदी, रामजी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed