फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Rally was organized and invitations for voting were distributed door to door.

Fatehpur News: रैली निकाल मतदान के लिए घर-घर बांटे आमंत्रण

Fri, 10 May 2024 02:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 10 May 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Rally was organized and invitations for voting were distributed door to door.
फोटो-35-हरी झंडी दिखा रैली को रवाना करते सीडीओ। संवाद
विज्ञापन


-सीडीओ ने झंडी दिखा रैली को किया रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। स्वीप कार्यक्रम के तहत स्वीप नोडल मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने कलेक्ट्रेट से मतदाता जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखा रवाना किया।
रैली कलेक्ट्रेट से प्रेमदत्त तिवारी की गली से होते हुए आईटीआई रोड, पटेल नगर के आस पास क्षेत्रों में घूमी। रैली में बच्चों ने पहले मतदान फिर जलपान, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो के नारे लगाते घूमे। रैली में प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों ने 20 मई को मतदान के लिए आमंत्रण पत्र बांटे।

मुख्य विकास अधिकारी ने भी स्वयं जाकर आमंत्रण पत्र देकर मतदान करने की अपील की। रैली में जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, स्वीप आइकॉन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने मौजूद रहे। रैली में एनसीसी कैडेट्स, स्काउट गाइड के बच्चों के साथ साथ कंपोजिट विद्यालय रस्तोगीगंज, मसवानी, आदर्श खेलदार, आबूनगर, सरस्वती विद्या मंदिर, महर्षि विद्या मंदिर, चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के बच्चे शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed