{"_id":"614e22298ebc3efad92e35b6","slug":"rain-three-years-record-broken-fatehpur-news-knp654260292","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में 196 मिमी हुई बारिश...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में 196 मिमी हुई बारिश...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। 24 घंटे की बारिश से पिछले तीन साल का रिकार्ड तोड़ दिया। 196 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। वहीं, सितंबर महीने में अभी तक 1022 मिमी बारिश हो चुकी है। रिकार्ड पानी गिरने से शहर से लेकर गांव तक की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। 119 मकान गिरे, जिसमें दब कर छह लोगों मौत हो गई। वहीं, फसलों का भी नुकसान हुआ है।
रातभर की बारिश से वीआईपी रोड उफना गई। लोगों के घरों के अंदर पानी भर गया। सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के आवास के सामने की सड़क बारिश से उफना गई। जीटी रोड सदर अस्पताल से पत्थरकटा चौराहा, पटेल नगर और स्टेशन को जाने वाले रोड में बारिश का पानी एक फीट तक भर गया। कलक्ट्रेट परिसर में बने अधिकारियों के आवास में पानी घुस गया। पालिका ने पंपिंग सेट लगाकर पानी हटवाया। असोथर क्षेत्र के जमलामऊ गांव के रास्तों में दो फीट पानी भर गया।
बारिश से तिल फसल नष्ट हो गई है। कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में 10 हजार हेक्टेयर तिल की फसल का क्षेत्रफल है। बारिश से 50 फीसदी से अधिक तिल की फसल को नुकसान हुआ है। वहीं सब्जियों में लौकी, कद्दू, टमाटर, परवल, नेनुआ, मिर्च और प्याज की फसलें नष्ट हो गई हैं।
विज्ञापन
इस बारिश से धान की फसल को फायदा हुुआ है। 84 हजार हेक्टेयर में धान की खेती होती है। 15 हजार हेक्टेयर में अगेती धान की फसल बोई है, जिनकी बालियां निकल आई हैं। हालांकि बारिश के साथ तेज हवा से फसल गिरी है। लेकिन इससे नुकसान बहुत कम होने की बात कही गई है।
फतेहपुर। तेज बारिश और हवा से बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। शहर के बेरुईहार उपकेंद्र की 33 केेवीए लाइन में रात 12 बजे फाल्ट हो गया।
इससे पीरनपुर, चौक कटरा अब्दुल गनी, सरांय, जीटी रोड बस स्टाफ, महारथी मोहल्ला समेत अन्य कई मोहल्लों की बिजली बंद रही। दोपहर के बाद दो तीन बजे फाल्ट सही हुआ तब बिजली आपूर्ति बहाल हुई। कलक्ट्रेट में एचटी लाइन में पेड़ गिर गया। इससे कलक्ट्रेट, विकास भवन कार्यालय की बिजली बंद रही। शुक्रवार दोपहर दो बजे पेड़ काटकर हटाया गया, तब बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। आबू नगर उपकेंद्र के नई तहसील, अस्ती नउवाबाग फीडर की बिजली बंद रही। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के थरियांव उपकेंद्र में पानी भरने से चारों फीडरों की बिजली सप्लाई बंद रही। इसी प्रकार असोथर, किशनपुर, बहुआ, बकेवर, गाजीपुर उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
....................
हाईटेंशन लाइन पर गिरी बिजली
बहुआ। दरवेशाबाद ट्रांसमिशन सेंटर से बहुआ, दतौली उपकेंद्र को आई 33 केवीए लाइन पर ठिठौरा गांव के पास बिजली गिर गई। इससे आठ इंसुलेटर व कई जगह तार टूट गए और आपूर्ति बंद हो गई। (संवाद)
.............
बिंदकी में 13 घंटे बंद रही आपूर्ति
बिंदकी। बारिश से 15 से स्थानों पर बिजली लाइन में फाल्ट हो गए। कस्बे के मोहल्ला लाहोरी, नजाही, मुगलाही, मुगल रोड, ललौली रोड, कुंवरपुर रोड, तहसील रोड, गांधी चौराहा आदि स्थानों पर फाल्ट हो गए। बारिश के कारण रात में फाल्ट नहीं ठीक हो पाए। इससे 13 घंटे से अधिक समय तक बिजली ना आने से 50 हजार की आबादी प्रभावित रही। दोपहर दो आपूर्ति बहाल हो सकी। मोहल्ला लोहारी का 250 केवीए और गांधी चौराहे का 400 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक जाने से आपूर्ति बंद रही। (संवाद)
.............
185 मकान मालिकों में अभी तक 38 को मुआवजा
खागा। पिछले दिनों हुई बारिश से 185 के घर ढहने के बाद अभी तक केवल 38 को भी मुआवजा मिल सका है। आंशिक रूप से गिरे घर के मालिकों को 3200 रुपये मुआवजा दिया गया है। तहसीलदार शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि 16 सितंबर से अब तक 146 गरीबों के मकान बरसात में गिरे हैं। इसके पहले जुलाई से 15 सितंबर तक 38 लोगों के घर गिरे थे। जिन्हें मुआवजा दिया जा चुका है। इसमें एक भुक्तभोगी को पूरा मकान गिरने पर 95100 रुपये दिए जा चुके हैं। शेष 146 गरीबों की रिपोर्ट मिल गई है, मुआवजा मिल जाएगा। (संवाद)
..................
पिछले तीन साल में बारिश का औसत मिमी में
महीना--- वर्ष 2019--- वर्ष 2020-- वर्ष 2021
जुलाई-- 168.90-- 211.80-- 230.74
अगस्त-- 143.96-- 110.43-- 180.83
सितंबर-- 230.46-- 79.6-- 1022
......................................................................
एसडीएम ने बारिश से प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण
असोथर। बारिश से प्रभावित क्षेत्र का एसडीएम प्रमोद झा ने निरीक्षण किया। नगर पंचायत के खलवा मंडी मोहल्ला में बारिश से प्रभावित क्षेत्र को देखा। ईओ अजय कुमार पांडेय को निर्देश दिया कि पंपिंग सेट लगाकर पानी को निकाला जाए। साथ जिनके कच्चे मकान गिरे हैं, उनकी सूची बनाकर आवास का लाभ दिलाया जाए। (संवाद)
.............
बिजली से दो युवक झुलसे
बहुआ। गाजीपुर थानाक्षेत्र के घघौरा गांव में जानवर चराने गए दो युवक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए और झुलस गए। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घघौरा गांव निवासी युवक भोला व हिमांशु सिंह भैंस चराने गए थे। तभी शाम पांच बजे तेज बारिश के साथ बिजली गिरी। दोनों युवक झुलस गए। (संवाद)