फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Rain ruin farmers crop

बरसात से किसानों की फसल बर्बाद

Wed, 04 Mar 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Wed, 04 Mar 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
रविवार की सुबह से हुई घनघोर बारिश ने फसल चौपट कर दी है। जनपद में दो लाख 88 हजार 731 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि है, जिसमें एक लाख 96 हजार 978 हेक्टेयर सिंचित और 91 हजार 753 असिंचित भूमि है। इसमें करीब दो लाख 25 हजार किसान खेती करते हैं।

 खरीफ की फसल में सूखे की चपेट से 57 फीसदी से अधिक फसलें बर्बाद हुई थी, जिसमें सरकार ने जनपद को सूखाग्रस्त घोषित किया था। खरीफ की फसल में हल्का लेखपालों द्वारा की गई पड़ताल सिर्फ कागजों में सिमटकर रह गई, जिसमें अभी तक एक भी किसान को मुआवजे का लाभ नहीं मिला है।

खागा प्रतिनिधि के अनुसार बरसात से किसानों की तेलहन, दलहन, गेहूं और आलू की लहलहाती 90 फीसदी फसलें चौपट हो गई हैं। चना, मटर, अरहर,और आलू की फसलें भी बरबाद हो गई हैं। किसान जगन्नाथ, रूद्रप्रताप, मोहनलाल, शिवप्रताप नरेंद्र और शीतला सहाय ने बताया कि बरसात ने होली का त्योहार फीका कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed