{"_id":"e037ac26a7a2b91b88876c0315fde2ab","slug":"railway-track-to-be-affected-by-congestion-in-roadways-buses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक प्रभावित होने से रोडवेज बसों में भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक प्रभावित होने से रोडवेज बसों में भीड़
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर।
Updated Wed, 27 May 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरी एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने का असर मंगलवार को रोडवेज बस स्टाप पर दिखाई दिया। बस स्टाप पर यात्रियों की भीड़ रही। इलाहाबाद और कानपुर से आने जाने वाली बसों में यात्री ठसाठस भरे रहे।
विज्ञापन
सोमवार को अटसरांय स्टेशन के पास मुरी ट्रेेन के पटरी से उतरने से अप-डाउन की सभी ट्रेनें बाधित रहीं, जिससे लोग ट्रेन को छोड़ बस स्टाप पर पहुंचे।
सोमवार की शाम से ही बसों का फैक्टर लोड बढ़ गया था। इलाहाबाद, कानपुर, आगरा, कन्नौज और बनारस आदि जिलों को जाने वाले यात्रियों की भीड़ रही। बस अड्डे में पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को पानी के पाउच खरीदने पड़े। शौचालय की अव्यवस्था से सबसे ज्यादा महिलाएं परेशान दिखीं।
विज्ञापन
कानपुर जा रहे राजेश सिंह ने बताया कि एक घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं। बस अड्डे में लगा हैंडपंप खराब है। नलों से पानी नहीं निकल रहा है।
मजबूरी में दुकान से पानी खरीदना पड़ा। एआरएम एसके लाल ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए बसें लगातार भेजी जा रही हैं। बस स्टाप परिसर में पेयजल सुविधा सही करने के लिए आरएम कानपुर को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन