{"_id":"6570c05992f0552cb10a36f4","slug":"raid-in-illegal-maurang-mandi-commotion-attempt-to-burn-vehicle-fatehpur-news-c-217-1-fth1002-7928-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: अवैध मौरंग मंडी में छापेमारी, हंगामा, गाड़ी फूंकने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: अवैध मौरंग मंडी में छापेमारी, हंगामा, गाड़ी फूंकने का प्रयास
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खागा। कस्बे के नौबस्ता रोड पर अवैध मौरंग मंडी संचालित होने की शिकायत पर बुधवार शाम एसडीएम न्यायिक, खनिज अधिकारी, एआरटीओ की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दर्जनभर से अधिक लोगों ने हंगामा करते हुए अफसरों की गाड़ी में तोड़फोड़ कर आग लगाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक ट्रैक्टर-ट्राली को सीज किया है। दो का ई-चालान किया गया है। खनिज अधिकारी की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है।
बुधवार को एसडीएम न्यायिक खागा रविशंकर, खनिज अधिकारी व एआरटीओ की संयुक्त टीम ने शाम को नौबस्ता रोड स्थित मौरंग मंडी पर छापेमारी की। इसका मंडी में मौजूद लोगों ने विरोध किया और अफसरों से बदसलूकी की। पुलिस के मौके पर आरोपी फरार हो गए। एसडीएम न्यायिक, एआरटीओ, खनिज अधिकारी कोतवाली आए और बातचीत के बाद खनिज अधिकारी की ओर से एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी गई। प्रभारी कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि छापेमारी के दौरान एक ट्रैक्टर को सीज और दो पर ई-चालान की कार्रवाई हुई है। खनिज अधिकारी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।