फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Rahish died of a sharp weapon injury in the head

सिर में धारदार हथियार की चोट से हुई थी रहीश की मौत

Thu, 19 Mar 2020 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Rahish died of a sharp weapon injury in the head
जाफरगंज(फतेहपुर)। जाफरगंज थानाक्षेत्र के गढ़ी गांव में रहने वाले रहीश की हत्या में पुलिस ने बुधवार को उसके आरोपी दो दोस्तों को जेल भेजा। इनकी निशानदेही पर जंगल में छिपाई कुल्हाड़ी बरामद की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह साफ हुआ कि सिर में धारदार हथियार की चोट से रहीश की मौत हुई है। गांव का माहौल गमगीन रहा। मुंबई और दिल्ली से भाइयों के आने के बाद शाम को शव कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया।
विज्ञापन

गढ़ी गांव निवासी मरहूम रमजान का बेटा रहीश(28) गांव के दोस्त फहीम की आटा चक्की कारखाने की देखरेख करता था। फहीम और रहीश पार्टी करने जाफरगंज कस्बे के सलीम के नलकूप पर सोमवार रात गए थे। नलकूप में फहीम की प्रेमिका एक युवती को लेकर पहुंची थी। नशे में रहीश के युवती संग जबरदस्ती करने पर दोस्तों से उसका विवाद हो गया। फहीम और सलीम ने मिलकर रहीश की हत्या कर दी। उसके बाद एक्सीडेंट दर्शाने के लिए रोड किनारे शव फेंक आए थे। हत्याकांड के मालमे में फहीम और सलीम को पुलिस ने बुधवार तड़के कस्बे के चौराहे से गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर आला कत्ल कुल्हाड़ी नलकूप के पीछे से बरामद की। मुंबई और दिल्ली में रहने वाले रहीश के भाई बुधवार को गांव पहुंचे। मां चंदोबीबी, बहनों, भाइयों का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया। भाई नफीस ने बताया कि आरोपियों को रहीश की हत्या नहीं करनी चाहिए थी। उसने कोई गलती की थी तो थोड़ी मारपीट कर चेतावनी दे सकते थे। उसकी शादी के लिए रिश्ता भी खोज लिया गया था। वह छह माह पहले मुंबई से लौटा था। मुंबई में भाइयों के साथ काम करता था। उधर, जाफरगंज कस्बे के नलकूप के आसपास भी लोग जाने से कतराते दिखे। ग्रामीणों में दहशत का माहौल दिखा। नलकूप में ताला लटका दिखा। कब्रिस्तान में शव सुपुर्द ए खाक किया गया। थानेदार शेर सिंह राजपूत ने बताया कि आरोपियों को हत्या और शव को छिपाने के आरोप में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

हत्या के बाद सलीम ने जलाई थी शर्ट
हत्याकांड के बाद रातोंरात आरोपियों ने नलकूप में खून के दाग धोए। वहीं घटना देखकर फहीम की प्रेमिका और उसके साथ पहुंची युवती जंगल के रास्ते भाग निकली थीं। नलकूप से फहीम रात को घर चला गया था। उसी जगह पर सलीम रात को रुका रहा। उसके बाद भोर पहर रहीश के खून से लाल शर्ट को जलाने के बाद फेंका। वह बनियान में घर पहुंचा था। उसने छोटे भाई से एक्सीडेंट में रहीश की मौत होने की जानकारी दी थी। खुद को ताले में बंद करा दिया था। अहमदाबाद भागने की तैयारी में था। फहीम के पकड़े जाने से सलीम का राजफाश हो गया। पुलिस ने सलीम को भी पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोठरी में ऐशोआराम के सारे इंतजाम मिले
इलाके में घटनास्थल वाली नलकूप की कोठरी काफी चर्चित है। उस कोठरी में ऐशोआराम के सारे इंतजाम है। कोठरी में बरामदा बना है। जहां खाना बनाने के लिए इंतजाम रहता है। घटना की रात आरोपी खाना बनाने की तैयारी में थे। उबले अंडे और अन्य सामान पुलिस को मिला था। कोठरी के अंदर चारपाई बिस्तर का भी इंतजाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed