फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Radhika became the winner of cooking competition

Fatehpur News: पाक कला प्रतियोगिता की विजेता बनीं राधिका

Tue, 19 Dec 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 19 Dec 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Radhika became the winner of cooking competition
फतेहपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की मोटे अनाज की पाक कला प्रतियोगिता में खजुहा ब्लाक के कंपोजिट स्कूल दौलतियापुर रसोईयां राधिका देवी ने प्रथम स्थान हासिल की। प्रथम विजेता रसोइयां को बीएसए पंकज यादव ने 3500 रुपये का प्रथम पुरस्कार दिया।
विज्ञापन




सरदार बल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में मध्यान्ह भोजन योजना की चयनित 28 और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की दो रसोइयों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ उपकृषि निदेशक राममिलन सिंह परिहार ने किया। रसोइयों को लाटरी सिस्टम से व्यंजन बनने की जिम्मेदारी सौंपी। निर्णायक समिति ने स्वाद और स्वच्छता से भोजन पकाने के मानक का आधार मानते हुए परिणाम घोषित किया। प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राथमिक विद्यालय चक काजीपुर, ब्लाक असोथर की रसोइयां मंजू देवी दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


तीसरा स्थान कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तेलियानी की रसोइयां शकुंतला देवी को मिला। बीएसए ने प्रथम पुरस्कार 3500, द्वितीय पुरस्कार 2500 और तृतीय पुरस्कार 1500 रुपये प्रदान किया। अन्य सभी प्रतिभागियों को तीन सौ रुपये सांत्वना पुरस्कार के साथ सभी प्रतिभागियों को 300 रुपये मार्ग व्यय का आनलाइन भुगतान किया गया। प्रतियोगिता से पहले नौ कन्याओं की पूजा कर भोजन कराया गया। प्रतियोगिता में डीसी एमडीएम आशीष दीक्षित, बीईओ दीप्ति रिछारिया, ज्ञानेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, विजय त्रिपाठी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




.....................

इनसेट



दो दिवसीय कृषि मेले का समापन

फतेहपुर। कृषि विभाग का दो दिवसीय मेले का समापन हुआ। मंगलवार को सरदार बल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह मेले के अंतिम दिन कृषि विभाग ने 50 शिक्षकों को मोटे अनाज का एमडीएम पकाने का प्रशिक्षण दिया। साथ ही उससे होने वाले फायदों की जानकारी दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed