फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Pune made place in Super Eight by defeating Kanpur

Fatehpur News: पुणे ने कानपुर को हरा कर सुपर आठ में बनाई जगह

Wed, 20 Dec 2023 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Pune made place in Super Eight by defeating Kanpur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किशनपुर। केपीएल सीजन- 5 के मैच में बुधवार पासा इलेवन पुणे की टीम ने टेसाही बुजुर्ग और कल्यानपुर कानपुर को हराकर क्वार्टर फाइनल में स्थान पक्का किया। पुणे की तरफ से सोनू गौतम ने पहले मैच में 120 रन और दूसरे मैच में 90 रन बनाए। उनकी बेहतरीन पारी के कारण वह दोनों मैचों में मैन ऑफ द मैच बने।

नागा बाबा स्पोर्ट स्टेडियम में पहली पारी में पुणे की पासा इलेवन और टेसाही के बीच मैच खेला गया। इसमें पुणे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवर में 190 रन का स्कोर खड़ा किया। सोनू गौतम ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंद में 120 और शहनवाज ने 40 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी टेसाही की टीम मात्र 156 रन पर सिमट गई। टेसाही की तरफ से हसन मिर्जा ने सबसे अधिक 74 रन बनाए। दूसरा मैच पुणे पासा इलेवन और कानपुर के कल्याणपुर की टीम के बीच खेला गया।
विज्ञापन

पुणे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवर में 182 रन का स्कोर खड़ा किया। सोनू गौतम में दोबारा बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 90 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी कल्याणपुर की टीम 143 रन ही बना सकी। कल्याणपुर की तरफ से सलमान ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 100 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों मैच पुणे की टीम ने जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इस मौके पर अरविंद मिश्रा, रोहित अग्रवाल, विद्याकांत मिश्रा, शालू यादव, पम्मू मिश्रा, मोहम्मद आसिफ, तेज बहादुर सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed