{"_id":"5fb40eff8ebc3ea3736f4462","slug":"protest-fatehpur-news-knp594692592","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास आवंटन का मामला पकड़ रहा तूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास आवंटन का मामला पकड़ रहा तूल
विज्ञापन
फतेहपुर। बहुआ ब्लाक के खटौली गांव में अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास आवंटन का मामला तूल पकड़ रहा है। मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रधान और पंचायत सचिव पर पात्रों के नाम सूची से हटाने का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम संजीव सिंह को ज्ञापन दिया। मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव ने पक्के आवास और दो पहिया वाहन मालिकों के नाम प्रधानमंत्री आवासों के लिए चयन किया है। पात्रों के नाम सूची से बाहर कर दिए गए हैं, जबकि उनके परिवार कच्चे मकानों में रहते हुए मेहनत मजदूरी करके जीविको पार्जन करने को मजबूर हैं। पात्रों के नाम सूची से हटाने वालों की जांच कराकर कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन देने वालों में उमलेश कुमार, उमेश कुमार, राजेश कुमार, अशोक कुमार, राजू, वीरेंद्र कुमार, मोनू, मालती, रामरती, पूजा, मीना, कमलेश, रामसनेही, परशुराम, रामकली, जगदेव, रामदेवी, चेतराम आदि शामिल हैं।