फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Property of chit fund company operator who embezzled crores confiscated

Fatehpur News: करोड़ों हड़पने वाले चिटफंड कंपनी संचालक की संपत्ति कुर्क

Thu, 19 Oct 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Thu, 19 Oct 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Property of chit fund company operator who embezzled crores confiscated
फोटो34-दरवाजे का ताला तोड़ती पुलिस
विज्ञापन


- करीब तीन साल संचालित रहीं कंपनी की शाखाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर। चिटफंड कंपनी एसके संगम एग्रो के संचालक संतोष शुक्ला की संपत्ति पुलिस ने कुर्क की है। संचालक ने निवेशकों की करोड़ों की रकम डकारी है।
थाना क्षेत्र के गंगचौली बुजुर्ग निवासी लक्ष्मीकांत अवस्थी ने 21 जुलाई 2022 को थाने में बकेवर बुजुर्ग निवासी चिटफंड कंपनी के संचालक संतोष शुक्ला के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन का मुकदमा दर्ज कराया था। लक्ष्मीकांत का आरोप है कि उनकी और अन्य साथी निवेशकों की कंपनी की बकेवर शाखा में जमा कराई गई में 50 लाख की रकम डूबी है। इसके अलावा दूसरे जिलों और शहर में भी कंपनी संचालित थी। कंपनी 2016 से 2021 तक संचालित रही है। कंपनी में पांच साल में रकम दोगुना का लालच दिया जाता रहा है। पहले संतोष शुक्ला पर्ल्स कंपनी में काम करता था। कंपनी बंद हुई तो खुद ही चिटफंड कंपनी चलाने लगा।

आरोपी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी को खोजने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन कोई पता नहीं लगा। कोर्ट से एनबीडब्ल्यू वारंट जारी कराया गया। आरोपी के हाजिर नहीं होने पर कुर्की नोटिस कोर्ट ने जारी किया था। नोटिस की मियाद पूरी होने पर कुर्की का आदेश हुआ। कोर्ट के आदेश पर संपत्ति कुर्क की गई। घर के दरवाजे, खिड़की समेत अन्य सामान कुर्क किया गया है। घर में परिवार का कोई सदस्य नहीं मिला है। कुर्क सामान की कीमत करीब 50 हजार है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed