{"_id":"64fe086aa8f37891330b4a3f","slug":"procession-taken-out-in-memory-of-hussain-fatehpur-news-c-217-1-fth1001-3605-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: हुसैन की याद में निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: हुसैन की याद में निकाला जुलूस
Sun, 10 Sep 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sun, 10 Sep 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
जहानाबाद। हजरत हुसैन व उनके साथियों की शहादत की याद में रविवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने चेहल्लुम का जुलूस निकाला।
गांव मिर्जापुर में दिल्ली के मौलाना सैय्यद नामदार अब्बास रिजवी ने बताया कि हजरत हुसैन का साथ देने वालों और शहीद होने वालों में किसी धर्म विशेष के लोग नहीं बल्कि अच्छे किरदार के दूसरे धर्म को मानने वाले लोग भी शामिल थे। हजरत हुसैन किसी धर्म के मानने वालों से नहीं बल्कि अच्छे चरित्र के लोगों से मोहब्बत करते थे। मजलिस मातमी दस्ते के साथ अलम, ताबूत, जुलजनाह, अमारी का जुलूस निकाला गया। जुलूस में फतेहपुर, कानपुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर आदि जिलों के अन्जुमनों ने भाग लिया। जुलूस में प्रमुख रूप से मौलाना सैय्यद अफसर हुसैन, सैय्यद शानदार नकवी, मोहम्मद, जैगम अब्बास, शारिफ, माहेर रजा, आतिफ सहित आदि लोग मौजूद रहे। (संवाद)