फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   problem,road jam,fathepur news,10 hours,people battling

चेकिंग से बचने को क्षतिग्रस्त मार्ग में धंसे ट्रक जाम लगा .

Fri, 05 Mar 2021 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
problem,road jam,fathepur news,10 hours,people battling
खदरा गांव के समीप सड़क में फंसे ट्रक। संवाद - फोटो : FATEHPUR
असोथर। मौरंग लदे ओवरलोड ट्रक चेकिंग से बचने के लिए क्षतिग्रस्त रास्तों से निकलते हैं। ऐसे में गुरुवार को विजयीपुर असोथर मार्ग पर ओवरलोड ट्रक फंस गए।
विज्ञापन

जिससे चलते करीब 10 घंटे तक लोग जाम से जूझते रहे। क्रेन की मदद से ट्रक हटवाए गए। इसके बाद यातायात बहाल हो सका।
विजयीपुर-असोथर मार्ग निर्माणाधीन है। करीब 35 किलोमीटर का यह मार्ग खुदा पड़ा है। गुरुवार सुबह करीब चार बजे खदरहा गांव के पास दो ट्रक सड़क में फंस गए।
उसके बाद खदरहा से दो किलोमीटर पहले प्रेममऊ कटरा गांव के पास दो ट्रक फंस गए। इन ट्रकों के फंसने से मार्ग पर चलने वाली प्राइवेट बसें और स्कूली वाहनों व अन्य राहगीरों को करीब 30 किलोमीटर का चक्कर काटकर दूसरे रास्ते से निकलना पड़ा।
जाम की सूचना पर पुलिस पहुंची तो लेकिन कुछ नहीं कर सकी। ट्रक चालकों को पुलिस ने फटकार लगाई। जिसके बाद चालकों ने मालिकों को बुलाया।
दोपहर करीब दो बजे ट्रक मालिक क्रेन लेकर पहुंचे। जिसके बाद ट्रकों को हटवाया जा सका। यह ट्रक बांदा और ललौली थाना क्षेत्र में संचालित मौरंग खदानों के थे।
विज्ञापन

दरअसल ट्रक बांदा टांडा मार्ग पर खनन, एआरटीओ व अन्य अधिकारियों की चेकिंग से बचने के लिए बहुआ चौकी के सामने से इस मार्ग पर मुड़ जाते हैं।
इस मार्ग पर चेकिंग कम ही लगती है। असोथर के रास्ते थरियांव हाईवे पर पहुंच जाते हैं। इस मार्ग पर चेकिंग का कम खतरा रहता है। ट्रक मालिकों और चालकों की मनमानी से मुसीबत राहगीरों व ग्रामीणों को उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मार्ग पर जाम का यह हालात आए दिन बने रहते हैं। असोथर थानाध्यक्ष एनके नागर ने बताया कि ट्रकों का प्रवेश रोकने के लिए अधिकारियों से बातचीत की जाएगी।
अधिशासी अभियंता आरके सोनकर ने बताया कि मार्ग पर अभी चौड़ीकरण का काम चल रहा है। बजट आने पर रोड निर्माण का कार्य चालू कराया जाएगा। जहां गड्ढे होते हैं, वहां गिट्टी से पुराई कराई जाती है। मार्ग का निर्माण छह माह पहले शुरू हुआ है। इसे बनाने के लिए 2022 तक का समय है।
भारतीय किसान यूनियन ब्लॉक अध्यक्ष नीरज सिंह चौहान ने बताया कि विजयीपुर गाजीपुर रोड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। उन लोगों ने मार्ग पर आना जाना ही छोड़ रखा है। तेजी से निर्माण कराए जाने के लिए शिकायत कई बार की जा चुकी है। कोई सुधार नहीं हो सका है।

बौडर गांव के श्यामू ने बताया कि उनके गांव के बच्चे शहर के स्कूल में पढ़ते हैं। शहर से स्कूल बस से बच्चों को लेने और छोड़ने आती जाती है। जाम की समस्या के कारण कई बार बच्चे स्कूल ही नहीं आते जाते हैं। बस रास्ते में फंसी तो चालक लौट जाते हैं।

प्रेम मऊ कटरा में सड़क में फंसा ट्रक लगा जाम। संवाद

प्रेम मऊ कटरा में सड़क में फंसा ट्रक लगा जाम। संवाद- फोटो : FATEHPUR

श्यामू। संवाद

श्यामू। संवाद- फोटो : FATEHPUR

नीरज सिंह चौहान। संवाद

नीरज सिंह चौहान। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed